फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Ladli Bahna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त किस तारीख को आपके बैंक खाते में आएगी? यहां जानें

Mon, 03 Aug 2026 10:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ladli Bahna Yojana 39th Installment Release Date: अगर आप भी लाड़ली बहना योजना से जुड़े हैं तो जाहिर है आपको भी 39वीं किस्त का इंतजार होगा? आप इस खबर में जान सकते हैं कि आपको ये किस्त कब तक मिल सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त किस तारीख को जारी होगी? - फोटो : Amar Ujala AI
Ladli Bahna Yojana 39th Installment: भारत सरकार मौजूदा समय में कई सारी योजनाओं का संचालन कर रही है जिनसे अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। ठीक ऐसे ही राज्य सरकारें भी अपने-अपने प्रदेश की जनता के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं।

इसी क्रम में एक योजना है जो काफी चर्चित है और वो है लाड़ली बहना योजना जिसे मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए चलाती है। इस योजना के तहत हर महीने योजना से जुड़ी महिलाओं को 1500 रुपये दिए जाते हैं और इस बार इस योजना की 39वीं किस्त आनी है यानी 39वीं बार 1500 रुपये दिए जाएंगे। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त कब जारी हो सकती है...
विज्ञापन

2 of 5
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त किस तारीख को जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
लाड़ली बहना योजना में हर महीने कितने पैसे मिलते हैं?
  • लाड़ली बहना योजना से जुड़ी करोड़ों पात्र महिलाओं को हर महीने एमपी सरकार 1500 रुपये की आर्थिक मदद देती है
  • ये पैसे डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में भेजे जाते हैं
  • महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सरकार महिलाओं को हर महीने ये धनराशि देती है
विज्ञापन

3 of 5
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त किस तारीख को जारी होगी? - फोटो : AI Generated
लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त किस तारीख को आ सकती है?
  • दरअसल, लाड़ली बहना योजना की किस्त जारी होने के नियम की बात करें तो इसके तहत हर महीने की 1-15 तारीख के बीच का समय किस्त जारी होने का होता है
  • ऐसे में सरकार इन तारीखों के बीच कभी भी लाड़ली बहना योजना की किस्त जारी कर देती है

4 of 5
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त किस तारीख को जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
  • जैसे- अगर बात पिछली जारी हुई यानी 38वीं किस्त की करें
  • तो ये किस्त पिछले महीने 12 जुलाई 2026 को जारी हुई थी
  • जबकि, इससे पहले जून में 37वीं किस्त 14 जून 2026 को आई थी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त किस तारीख को जारी होगी? - फोटो : AI Generated
  • ऐसे में माना जा रहा है कि लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त भी 10 तारीख के बाद जारी हो सकती है
  • हालांकि, आधिकारिक जानकारी के लिए अभी सरकार की तरफ से होने वाली घोषणा का इंतजार है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें