फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Clouds Burst: आखिर कैसे फट जाता है बादल? यहां जानिए कारण और बचाव के तरीके भी

Fri, 27 Jun 2025 10:40 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Badal Kyo Fat Jata Hai: हम सभी जानते हैं कि बादल फटने से भारी नुकसान होता है जैसा, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ। पर क्या आप ये जानते हैं बादल कैसे फट जाता है और इसके पीछे वजह क्या होती है?
विज्ञापन
1 of 5
बादल कैसे फटता है? - फोटो : Adobe Stock
How Do Clouds Burst: कई प्राकृतिक घटनाएं ऐसी हैं जो सिर्फ हमें डराती ही नहीं बल्कि, नुकसान भी पहुंचाती हैं। खासतौर पर जब भारी बारिश या बाढ़ जैसी स्थिति बनती है तो काफी डर भी लगता है, वो भी पहाड़ों पर तो खासतौर पर। जैसे हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में जो अचनाक बादल फटा, उससे बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। ये घटना कुल्लू के सैंज घाटी में हुई। यहां बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात हो गए।

ये भी पढ़ें:- बात काम की: बारिश के कारण घर-मकान को नुकसान पहुंचने पर कैसे मिलता है मुआवजा? जानें क्या है नियम

हालांकि, ये पहला मौका नहीं जब पहाड़ी इलाकों से इस तरह की खबरें सामने आई हो। इससे पहले भी बरसात के मौसम में ऐसी खबरें आती रही हैं जिनमें बादल फटने और बाढ़ जैसी स्थिति बनने जैसी चीजें शामिल हैं। पर क्या आपने कभी ये सोचा है कि बादल अचानक कैसे फट जाता है? शायद नहीं, तो यहां हम इस बारे में जानने की कोशिश करेंगे। साथ ही जानेंगे कि इस दौरान आप खुद का बचाव कैसे कर सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बादल कैसे फटता है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे फट जाता है बादल?
  • हम पहाड़ों पर ऐसी घटनाएं सुनते हैं जिनमें बादल फटने की बात सामने आती है। दरअसल, जब बादलों की तरफ जमीन से गर्म हवा उठती है और बारिश की बूंदों को ऊपर की तरफ ले जाती है, तो इससे बारिश ठीक से नहीं हो पाती जिससे बादलों में बहुत अधिक नमी हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
बादल कैसे फटता है? - फोटो : Adobe Stock
  • फिर जब ऊपर की तरफ जाने वाली हवा कमजोर हो जाती है, तब ऐसी स्थिति में बादल में जो भी पानी जमा होता है वो एक साथ बहुत तेजी के साथ नीचे की तरफ गिरता है जिसे बादल फटना कहते हैं। बादल फटने से काफी जान-माल का नुकसान तक हो जाता है। इसलिए इस घटना को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए और आपको खुद का बचाव करना चाहिए।

4 of 5
बादल कैसे फटता है? - फोटो : संवाद
जब बादल फटे तो कैसे करें बचाव?
  • अगर आप उस इलाके में जहां पर बादल फटा है या ऐसी आशंका है या फिर प्रशासन द्वारा पहले ही अलर्ट दिया गया है आदि। ऐसे में सबसे पहले उस स्थान को छोड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। इस काम में देरी करने से बचें और जितना जल्दी हो सके सुरक्षित स्थान पर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बादल कैसे फटता है? - फोटो : संवाद
इन बातों का भी रखें ध्यान:-
  • बादल फटने की स्थिति में नदियों, नालों और खुले स्थान पर जाने से बचें और न ही किसी और को जाने दें
  • मौसम विभाग, स्थानीय अधिकारियों और प्रशासन की सलाह और चेतावनियों को ध्यान से सुनें और उन पर अमल करें
  • जब तक हालात सामान्य न हो जाए, घर पर ही रहें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें