How To Clean Water Tank: पानी हमारे जीवन का आधार है, और इसे स्वच्छ रखना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। घर में पानी की टंकी समय के साथ गंदी हो जाती है, जिसमें काई, मिट्टी और अन्य कचरा जमा हो जाता है। कई बार गंदगी की वजह से टंकी में मिट्टी की परत जम जाती हैं। गंदी टंकी का पानी न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह बड़ी बीमारियों का कारण भी बन सकता है। कई लोग टंकी साफ करने के लिए क्लीनर को बुलाते हैं, जिसका खर्चा बहुत अधिक होता है। ऐसे में आज हम आपको घरेलू इस्तेमाल के लिए छत पर रखे जाने वाली टंकी को साफ करने का तरीका बताएंगे, जिससे आप खुद से ही घर पर आसानी से टंकी को साफ कर सकते हैं।
टंकी साफ करने के लिए आपको ज्यादा महंगी चीजों की जरूरत नहीं है। इसके लिए बस एक मजबूत ब्रश, बाल्टी, रस्सी, फिटकरी, ब्लीचिंग पाउडर, और एक मोटा कपड़ा चाहिए। ये सभी चीजें आसानी से घर में या स्थानीय दुकान पर मिल जाएंगी। अब आइए टंकी साफ करने आसान प्रक्रिया समझते हैं।