Cinema Hall Food Regulation: सिनेमा हॉल में फिल्म देखना अधिकतर लोगों को पसंद होता है, लेकिन अक्सर वहां मिलने वाला खाना और स्नैक्स बहुत महंगे होते हैं। कई बार लोग घर से या बाहर से खाने की चीजें साथ ले जाना चाहते हैं, लेकिन सिनेमा हॉल के सुरक्षा गार्ड उन्हें गेट पर ही रोक देते हैं।
ऐसे में लोगों के मन में हमेशा यह सवाल रहता है कि क्या सिनेमा हॉल के अंदर बाहर से खाने-पीने की चीजें ले जाने की कोई कानूनी छूट या अनुमति है या नहीं? इसे लेकर कई महत्वपूर्ण नियम और अदालत के फैसले आ चुके हैं, इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।