फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CIBIL Score: बैंक लोन देने से नहीं करेगा मना! अपनाएं ये तरीका

Fri, 07 Nov 2025 01:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपका सिबिल स्कोर खराब है तो आज इस खबर के जरिए हम आपको  कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने सिबिल स्कोर को अच्छा कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सिबिल स्कोर - फोटो : अमर उजाला
कई लोग घर, गाड़ी, मोबाइल या दूसरी कीमती चीजें लोन पर खरीदना पसंद करते हैं। लोन की मदद से हम चीजों को काफी आसानी से खरीद लेते हैं। हालांकि, लोन लेने के बाद उस पर हमें ब्याज दरों का भुगतान भी करना पड़ता है। हालांकि, बैंक व्यक्ति को लोन देने से पहले कई चीजों की जांच करता है। इस दौरान बैंक व्यक्ति का सिबिल स्कोर भी देखता है। सिबिल स्कोर खराब होने की स्थिति में बैंक आपके लोन के आवेदन को रिजेक्ट कर सकता है।

अगर आपका सिबिल स्कोर खराब है तो आज इस खबर के जरिए हम आपको  कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने सिबिल स्कोर को अच्छा कर सकते हैं। इससे आपको लोन मिलने में आसानी होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Cibil Score - फोटो : AdobeStock

क्रेडिट कार्ड की लिमिट का ध्यान रखें 

अगर आप क्रेडिट कार्ड का बिल ठीक समय पर चुका देते हैं और क्रेडिट लिमिट से ज्यादा खर्च नहीं करते हैं तो इस स्थिति में आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होगा। इस कारण आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 

Jio: जियो का बेस्ट रिचार्ज प्लान, 200 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिल रहे ये शानदार बेनिफिट्स, जानें कीमत
विज्ञापन

3 of 5
Cibil Score - फोटो : AdobeStock

एक से ज्यादा लोन लेने से बचें 

अलग अलग तरह के लोन लेने से इसका असर आपके सिबिल स्कोर पर पड़ सकता है। कई बार लोग एक लोन को पूरा भरने से पहले दूसरा लोन ले लेते हैं, ऐसा करने से आपका सिबिल स्कोर खराब हो सकता है। अगर ज्यादा जरूरत नहीं है तो एक लोन को पूरा करने के बाद ही दूसरा लोन लें।

Bike Tips: मैकेनिक भी नहीं बताएंगे ये सीक्रेट! इस काम को करने से बाइक की परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों बढ़ेगी

4 of 5
Cibil Score - फोटो : AdobeStock
सिक्योर्ड लोन के साथ अनसिक्योर्ड लोन जैसे पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड का तालमेल ठीक होना चाहिए। अगर आपने अनसिक्योर्ड लोन ज्यादा ले रखा है तो उसका भुगतान पहले करें। यह करने से आपका क्रेडिट बैलेंस भी अच्छा होगा। 

Lok Adalat: कट गया है चालान तो न हों परेशान, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कर दिया है आपके लिए खास इंतजाम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Cibil Score - फोटो : AdobeStock

लोन गारंटर बनने से बचें

आपको किसी दूसरे व्यक्ति के लोन का गारंटर बनने से बचना चाहिए। किसी ने लोन ले रखा और आप उसके गारंटर हैं, भविष्य में अगर वह शख्स डिफॉल्ट होता है तो ऐसे में आपके सिबिल स्कोर पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है। 

Body Shaming Law: किसी को काला, मोटा या पतला कहने पर हो सकती है जेल? जानिए क्या कहता है कानून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें