फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas Discount Scam: 'क्रिसमस ऑफर' के नाम पर हो रही ठगी, ये 5 तरीके आपको बचाएंगे साइबर फ्रॉड से

Fri, 19 Dec 2025 12:38 PM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Christmas Discount Scam Alert: क्रिसमस के मौके पर कहीं आप भी किसी धोखाधड़ी के शिकार हो जाएं। इसके लिए हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
साइबर ठगों से कैसे बचा जाए ? - फोटो : Adobe stock
Christmas Discount Scam Alert: क्रिसमस का त्योहार खरीदारी और सेल के लिए सबसे ज्यादा खास समय होता है। इस दौरान ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर भारी डिस्काउंट और ऑफर्स की झड़ी लग जाती है। लेकिन इसी दौरान साइबर अपराधियों की सक्रियता भी बढ़ जाती है। लोगों के मोबाइल या ईमेल पर “क्रिसमस पर बड़ा डिस्काउंट”, “फ्री गिफ्ट” या “एक्सक्लूसिव ऑफर” जैसे मैसेज आते हैं, जो देखने में आकर्षक लगते हैं।

कई बार ये मैसेज फेक लिंक या वायरस के जरिए आपकी निजी जानकारी चोरी कर सकते हैं। ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। अगर आप बिना जांच किए इन मैसेज पर क्लिक कर देते हैं, तो आपका बैंक अकाउंट, पासवर्ड या व्यक्तिगत डेटा खतरे में पड़ सकता है। आइए जानते हैं क्रिसमस के दौरान इन साइबर ठगों से खुद को सुरक्षित रखने के आसान और कारगर तरीके।
विज्ञापन

2 of 6
साइबर ठगों से कैसे बचा जाए ? - फोटो : FREEPIK
 
 लिंक पर बिना जांच किए क्लिक न करें

यदि कोई मैसेज अज्ञात नंबर या ईमेल से आया है, तो लिंक पर सीधे क्लिक न करें। ये लिंक आपका खाता खाली कर सकता है। कई बार तो ऐसे लिंक पूरा फोन ही हैक कर लेते हैं। ऐसे मेंं लिंक को पहले जांच लें और फिर ही उसपर क्लिक करें, ताकि आप साइबर फ्रॉड के शिकार न हों।

 
विज्ञापन

3 of 6
साइबर ठगों से कैसे बचा जाए ? - फोटो : अमर उजाला
ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप्स का इस्तेमाल करें

क्रिसमस के मौके पर काफी सारी फेक बेवसाइट एक्टिव हो जाती हैं। ऐसे में इनपर क्लिक करना या फिर इनसे सामान ऑर्डर करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे में हमेशा सिर्फ मान्यता प्राप्त ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और बैंकिंग ऐप्स से ही ऑफर्स चेक करें। इससे आप शिकार बनने से बच सकते हैं। 

 

4 of 6
साइबर ठगों से कैसे बचा जाए ? - फोटो : FREEPIK
व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें

अगर आपके पास कोई लुभावना मैसेज आया है और उसमें आपकी डिटेल्स मांगी जा रही हैं तो तत्काल ही इस मैसेज को डिलीट करें। कभी भी अपने नंबर पर आया हुआ OTP, बैंक डिटेल या पासवर्ड किसी भी मैसेज या कॉल पर साझा न करें। ये खतरनाक साबित हो सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
साइबर ठगों से कैसे बचा जाए ? - फोटो : AI
संदिग्ध मैसेज रिपोर्ट करें

फेक मैसेज और कॉल्स को संबंधित प्लेटफॉर्म या साइबर पुलिस को रिपोर्ट करें। अगर मैसेज व्हाहट्सएप पर आया है तो उस नंबर को तत्काल ही रिपोर्ट करके ब्लॉक करें। अगर टेक्सट मैसेज आया है तो भी नंबर को तत्काल ही ब्लॉक कर दें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साइबर ठगों से कैसे बचा जाए ? - फोटो : AdobeStock
  सिक्योरिटी ऐप्स का इस्तेमाल करें

अगर आप इस साइबर जाल में फंसना नहीं चाहते हैं तो अपने फोन में भरोसेमंद एंटी-वायरस और सिक्योरिटी एप इंस्टॉल रखें। इसे इंस्टॉल करते समय ध्यान रखें कि ये वेरिफाइड एप हो। कई थर्ड पार्टी एप आपके फोन को हैक करके डैमेज कर सकते हैं। इसलिए पड़ताल के बाद एप को डाउनलोड कर लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें