फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cheque Rule: चेक से पेमेंट करने वाले सावधान! एक छोटी सी गलती डाल सकती है दिक्कत में

Sat, 21 Sep 2024 03:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चेक बाउंस होने पर क्या दिक्कत हो सकती हैं? - फोटो : Amar Ujala
Cheque Bounce Rule: आज के समय में अगर आपको किसी को पेमेंट करनी है तो कैश से बेहद ही कम लोग पेमेंट करते हैं और बात जब ज्यादा अमाउंट की हो, तो लोग ऑनलाइन माध्यम ज्यादा अपनाते हैं। इससे आसानी से पेमेंट हो जाती है और आजकल तो कई यूपीआई एप भी हैं, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि लोग चेक का भी इस्तेमाल पेमेंट करने के लिए करते हैं। यही नहीं कई बार तो लोग चेक से एडवांस पेमेंट कर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी चेक से पेमेंट करते हैं तो आपके लिए भी ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको किन बातों का ध्यान रखना होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपका चेक बाउंस हो जाता है तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं चेक से पेमेंट करने से पहले आपको क्या नियम जानना है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
चेक बाउंस होने पर क्या दिक्कत हो सकती हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्या है चेक बाउंस का निमय?
  • अगर आप किसी को चेक से पेमेंट करते हैं और वो किसी कारण बाउंस हो जाता है तो आपके बैंक खाते से फाइन काटा जाता है। वहीं, जिस व्यक्ति को पेमेंट मिलनी है उसे आपको एक महीने के अंदर भुगतान करना होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
चेक बाउंस होने पर क्या दिक्कत हो सकती हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • चेक बाउंस हो गया है और किसी कारण अगर आप एक महीने में भी पेमेंट नहीं कर पाएं हैं तो फिर आपके खिलाफ लीगल नोटिस जारी हो सकता है। इसका जवाब आपको 16 दिनों के भीतर देने होता है। अगर आप ऐसा भी नहीं करते हैं तो आपके खिलाफ Negotiable Instrument Act 1881 के सेक्शन 138 के अंतर्गत केस बन सकता है।

4 of 5
चेक बाउंस होने पर क्या दिक्कत हो सकती हैं? - फोटो : Adobe Stock
सजा का भी है प्रावधान
  • दरअसल, अगर आप किसी को चेक से पेमेंट करते हैं और वो बाउंस हो जाता है और उसके बाद भी आप अगर पैसे नहीं चुकाते हैं, तो ऐसी स्थिति में आपके खिलाफ केस दर्ज हो सकता है या फिर आपको दो साल की जेल तक हो सकती है। इसका कानून में प्रावधान है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चेक बाउंस होने पर क्या दिक्कत हो सकती हैं? - फोटो : Adobe Stock
इन बातों का ध्यान रखें:-
  • आप जब भी किसी को चेक से पेमेंट करें तो उसका रिकॉर्ड अपने पास रखें
  • उसी तारीख का चेक दें जिस तारीख को आपके बैंक खाते में पैसे हो
  • कभी भी सिर्फ साइन करके किसी को चेक न दें, पैसे और बाकी जानकारी खुद ही भरें आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें