फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cheque Book Rule: सावधान! चेकबुक हो जाए गुम तो तुरंत करें ये काम, वरना बैंक खाते से निकल सकते हैं पैसे

Fri, 27 Feb 2026 04:11 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cheque Book Khone Par Kya Karein: अगर आपकी कभी चेकबुक गुम हो जाती है या चोरी हो जाती है, तो इस बात को हल्के में लेने की गलती न करें। ऐसी स्थिति में आपको कुछ जरूरी कदम उठाने होते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
चेकबुक ब्लॉक करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Cheque Book: हम जो भी कमाई करते हैं उसको अपने बैंक खाते में रखते हैं। हालांकि, अधिकतर लोगों का एक बैंक खात ऐसा होता है जिसमें उनकी सैलरी आती है और दूसरा बैंक खाता ऐसा जिसमें वे बचत करते हैं। बैंक खाते का हमारे पास डेबिट कार्ड होता है और साथ ही चेकबुक भी होती है।

पर जरा सोचिए कि अगर आपकी चेकबुक कभी गुम हो जाए या चोरी हो जाए तो क्या होगा? शायद, आप सोच रहे हों कि क्या होगा ये आम हो सकता है, लेकिन नही। ऐसा बिल्कुल नहीं है क्योंकि चेकबुक खोना आपको आर्थिक नुकसान में डाल सकता है। अगर ये चेकबकु किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग जाए तो आपके फर्जी हस्ताक्षर करके आपके बैंक खाते से पैसे निकल सकते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे में आपको क्या करना चाहिए। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
चेकबुक ब्लॉक करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
सवाल: चेकबुक गुम हो जाए तो क्या करें?
जवाब:
अगर आपकी चेकबुक गुम हो गई है या चोरी हो गई है, तो तुरंत सबसे पहले अपने बैंक को इसकी जानकारी दें
जिनता जल्दी आप बैंक को सूचित करते हैं उतनी ही नुकसान की संभावना अधिक होती है
नियमों के मुताबिक, अगर आप बैंक को जानकारी देते हैं तो आप बच सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
चेकबुक ब्लॉक करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
सवाल: कौन से तरीके आ सकते हैं काम?
जवाब:
आप चाहें तो अपनी चेकबुक को ब्लॉक करवा सकते हैं
आप बैंक की एप के जरिए चेकबुक को ब्लॉक कर सकते हैं
यहां पर आपको स्टॉप पेमेंट या चेकबुक सर्विसेज जैसे ऑप्शन मिल जाते हैं, जहां से आप चेकबुक को ब्लॉक करवा सकते हैं

4 of 5
चेकबुक ब्लॉक करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
सवाल: क्या बैंक को लिखित आवेदन देना होता है?
जवाब:
अगर आपके बैंक एप में चेकबुक करने की कोई सुविधा नहीं है तो आप  बैंक जा सकते हैं
आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना है और यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलना होता है
इसके बाद आपको यहां पर लिखित आवेदन देना होता है कि आपको अपनी चेकबुक ब्लॉक करवानी है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चेकबुक ब्लॉक करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
सवाल: कस्टमर केयर से क्यों करना होता है संपर्क?
जवाब:
अगर आप चाहें तो आप अपने बैंक के कस्टमर केयर से भी संपर्क कर सकते हैं
हर बैंक का कस्टमर केयर नंबर होता है जिस पर आप कॉल करके बता सकते हैं कि की आपकी चेकबुक गुम या चोरी हो गई है
ऐसे में कस्टमर केयर आपके अनुरोध पर आपकी चेकबुक को ब्लॉक कर देते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें