How To Check Train Live Running Status: सर्दियों के मौसम में घना कोहरा रेल यातायात के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे की वजह से लगभग सभी ट्रेनें कई-कई घंटे देरी से चल रही हैं। इसका सबसे ज्यादा असर यात्रियों पर पड़ रहा है, जिन्हें स्टेशन पर लंबे समय तक ठंड में इंतजार करना पड़ रहा है।
कई बार यात्री तय समय पर स्टेशन पहुंच जाते हैं, लेकिन ट्रेन घंटों बाद आती है। जिसके चलते लोगों को सर्दी के मौसम में घंटों स्टेशन पर बैठना पड़ता है। ऐसे में अगर आप ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रेन की लाइव लोकेशन और रनिंग स्टेटस चेक करना बेहद जरूरी हो गया है।
लाइव ट्रेन स्टेटस जानने से आपको ये पता चल जाता है कि ट्रेन कहां तक पहुंची है, कितनी देर से चल रही है और स्टेशन पर कब पहुंचेगी। इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि ठंड और भीड़ में परेशान होने से भी राहत मिलती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन तरीकों से आप अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस चेक कर सकते हैं।