Ayushman Card Offers Five Lakh Free Treatment: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जा रहा है। किसी योजना में आर्थिक मदद दी जाती है तो किसी योजना के जरिए सब्सिडी या कोई सामान आदि देने का प्रावधान है।
इसी तरह कई अन्य योजनाएं हैं जिनके जरिए अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को ही ले लीजिए जिसके तहत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। दरअसल, इस योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। ये वही कार्ड होता है जिससे आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आप ये कार्ड बनवा कैसे सकते हैं? शायद नहीं, पर आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने के तरीके के बारे में...