फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI: चैटजीपीटी, माइक्रोसॉफ्ट बिंग एआई और गूगल बार्ड में कौन है बेहतर?

Thu, 20 Jul 2023 01:21 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ChatGPT vs Bard vs Bing AI - फोटो : Istock
ChatGPT vs Bard vs Bing AI: जनरेटिव प्री ट्रेन्ड ट्रांसफार्मर तकनीक आने के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में एक नई क्रांति आ गई है। आज के समय चैटजीपीटी से लेकर तमाम एआई टूल्स जो इन दिनों इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो रहे हैं। वे सभी जनरेटिव प्री ट्रेन्ड ट्रांसफार्मर तकनीक का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। चैटजीपीटी के लॉन्च होने के बाद से ही एआई चैटबॉट्स का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी को देखते हुए हाल ही में गूगल और माइक्रोसॉफ्ट ने भी अपने चैटबॉट टूल  को लॉन्च कर दिया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के बीच इस बार एआई चैटबॉट्स के क्षेत्र में जंग शुरू हो गई है। यह लड़ाई चैटबॉट के क्षेत्र में खुद को आगे रखने की है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि चैटजीपीटी, बिंग एआई और गूगल बार्ड में किसका एआई चैटबॉट सबसे बढ़िया है। 
विज्ञापन

2 of 5
ChatGPT vs Bard vs Bing AI - फोटो : Istock

चैटजीपीटी

आप में से अधिकतर लोगों ने चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया होगा। हालांकि, चैटजीपीटी पर आपको 2021 तक का ही डाटा मिलता है। कुछ मामलों को छोड़ दें, तो अधिकतर जगह पर चैटजीपीटी द्वारा दिए गए उत्तर सटीक रहते हैं। चैटजीपीटी से बात करते हुए हमें इसमें एक ह्यूमन टच देखने को मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 5
ChatGPT vs Bard vs Bing AI - फोटो : Istock
इसके अलावा चैटजीपीटी का यूआई, बात करने का तरीका और रिस्पॉन्स टाइम भी काफी अच्छा है। गौरतलब बात है कि चैटजीपीटी की बेहतर सेवाओं का लाभ लेने के लिए आपको जीपीटी-4 का सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। 

चैटजीपीटी पर मंडराया खतरे का साया, अमेरिका के एफटीसी ने किया तलब, डाटा और प्राइवेसी को लेकर किया जा रहा सवाल

4 of 5
ChatGPT vs Bard vs Bing AI - फोटो : सोशल मीडिया

न्यू बिंग

न्यू बिंग के लॉन्च होने के बाद इसके द्वारा दिए गए कुछ उत्तर थोड़े अटपटे से थे। हालांकि, समय के साथ-साथ माइक्रोसॉफ्ट ने इसमें कई सुधारों को अंजाम दिया है। इसका रिस्पॉन्स भी काफी अच्छा है। बिंग पर आप इमेज भी जनरेट कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ChatGPT vs Bard vs Bing AI - फोटो : Google

बार्ड 

वहीं बात अगर बार्ड की करें, तो इस एआई चैटबॉट टूल की भाषा कुछ कुछ कंप्यूटर जैसी है। बार्ड का रिस्पॉन्स रेट कुछ हद तक थोड़ा धीमा है। एक तरफ जहां चैटजीपीटी पर हिंदी में पूछे गए सवालों का जवाब मिलता है। वहीं बार्ड पर आपको यह सुविधा नहीं मिल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें