ChatGPT Is At Capacity Right Now Fix: चैटजीपीटी को लॉन्च हुए करीब 6 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। लॉन्च होने के बाद से दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युक्त इस लैंग्वेज मॉडल टूल ने खूब लोकप्रियता हासिल की है। आज के समय दुनियाभर में 100 मिलियन से भी ज्यादा यूजर्स चैटजीपीटी का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह लैंग्वेज मॉडल टूल आपके द्वारा पूछे गए लगभग सभी सवालों का सटीक उत्तर देता है। हालांकि, कई बार इसका इस्तेमाल करते समय आपने यह मैसेज “ChatGPT is at capacity right now” लिखा हुआ जरूर देखा होगा। इसके अलावा स्क्रीन पर कई बार Error 1020 भी लिखा हुआ दिखता है। ये मैसेज उस दौरान लिखे आते हैं, जब बड़े पैमाने पर लोगों द्वारा इस चैटबॉट टूल का इस्तेमाल किया जा रहा होता है। इस कारण सर्वर काफी बिजी होता है, जिसके चलते यह मैसेज स्क्रीन पर दिखता है।