Change City Name: भारत की कई जगहों का नाम बदल चुका है। इसके कुछ उदाहरण हैं, जैसे:- इलाहाबाद का नाम प्रयागराज हो गया है, तो अब अलीगढ़ के नाम को हरिगढ़ करने की तैयारी है। साथ ही मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय हो चुका है। यही नहीं, कई अन्य जगहों के नाम भी बदले गए हैं। ऐसे में कई लोग तो इस उलझन में रहते हैं कि क्या शहर या उनके जिले का नाम बदलने से इसका असर उनके दस्तावेजों (राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र आदि) पर भी पड़ेगा? अगर आप भी इसको लेकर परेशान हैं, तो आप यहां इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं शहर का नाम बदलने से दस्तावेजों पर क्या असर पड़ता है...