फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: अगर आपके आधार कार्ड में भी गलत प्रिंट हुई है जन्मतिथि, तो ऐसे करवा सकते हैं ठीक

Mon, 20 Jan 2025 10:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aadhaar Card Date of Birth Change Kaise Kare: आधार कार्ड हमारे सरकारी से लेकर गैर-सरकारी कामों में काम आता है। इसलिए आज के समय में एक जरूरी दस्तावेज है और भारत के नगारिकों का ये कार्ड बनता है।
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड की जन्मतिथि कैसे सही करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
Date of Birth Change in Aadhaar Card: आपको बैंक खाता खुलवाना है या बैंक में कोई काम है, सिम कार्ड लेना है, लोन लेना है, अपनी पहचान बतानी है आदि। ऐसे ही कई अन्य तरह के कामों के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत होती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को आधार कार्ड जारी किए जाते हैं। इसमें कार्ड धारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां होती हैं।

इसमें फिंगर प्रिंट से लेकर नाम, पता जैसी अन्य जानकारियां होती हैं। इसी तरह आधार कार्ड में आपकी जन्मतिथि भी होती है। वहीं, कई लोगों के आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत प्रिंट हो जाती है। अगर आपके आधार कार्ड में भी जन्मतिथि गलत प्रिंट हो गई है तो आप यहां जान सकते हैं कि आप उसे कैसे ठीक करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आधार कार्ड में जन्मतिथि कैसे ठीक करवा सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड की जन्मतिथि कैसे सही करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
आधार में गलत हो गई है जन्मतिथि, तो ऐसे करवाएं ठीक:-

स्टेप नंबर 1
  • आपके आधार कार्ड में भी अगर जन्मतिथि गलत प्रिंट हो गई है तो आप इसे सही करवा सकते हैं जिसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना है
  • फिर यहां पर जाकर आपको अपॉइंटमेंट लेनी है और फिर आप आगे की प्रक्रिया कर सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड की जन्मतिथि कैसे सही करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 2
  • अपॉइंटमेंट के बाद आपको करेक्शन फॉर्म लेना है जिसमें आपको अपनी कुछ जानकारियां भरनी हैं
  • इसमें आपको अपना नाम और आधार नंबर जैसी अन्य जानकारियां भरनी हैं
  • आपको इस फॉर्म में ये भी बताना है कि आपको क्या काम करवाना है जैसे, आपको जन्मतिथि ठीक करवाने के बारे में लिखना है

4 of 5
आधार कार्ड की जन्मतिथि कैसे सही करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप  नंबर 3
  • अब जब फॉर्म भर चुके हैं तो इसके बाद आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है
  • आपको उन्हें अपना करेक्शन फॉर्म देना है
  • साथ में आपको जन्मतिथि का प्रूफ भी लगाना है जैसे, बर्थ सर्टिफिकेट आदि
  • इसके बाद अधिकारी आपके फॉर्म को देखते हैं और दस्तावेज भी चेक करते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड की जन्मतिथि कैसे सही करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 4
  • अधिकारी आपके फिंगर प्रिंट लेते हैं और इन्हें वेरिफाई किया जाता है
  • फिर आपकी एक फोटो क्लिक भी की जाती है
  • इसके बाद अधिकारी आपकी जन्मतिथि को ठीक करवाने की रिक्वेस्ट अपडेट करते हैं
  • फिर कुछ दिनों के अंदर आपकी जन्मतिथि अपडेट हो जाती है
  • आपको यहां से एक स्लिप मिलती है जिसमें दिए नंबर से आप ये चेक कर सकते हैं कि आपकी जन्मतिथि अपडेट हुई है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें