देशभर में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के इस सीजन में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एसी के उपयोग को लेकर एक बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि अब एसी का तापमान मानकीकृत किया जाएगा। पर्यावरण संतुलन और बिजली की खपत कम करने के उद्देश्य से इस कदम को उठाया जाएगा। सरकार के इस कदम से ऊर्जा संरक्षण करने में मदद मिलेगी। मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि सरकार एसी को लेकर नई व्यवस्था को लागू करेगी, जिसके अंतर्गत एसी का उपयोग 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं किया जा सकेगा। यह एक खास तरह का प्रयोग है, जिसे पहली बार किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने एसी स्टैंडर्डाइजेशन की बात करते हुए जापान और इटली का उदाहरण दिया।