फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ceiling Fan: सीलिंग फैन की रफ्तार कम हो गई है? सिर्फ 50 रुपये में ऐसे नई जैसी हो सकती है स्पीड

Thu, 20 Aug 2026 08:34 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Increase Ceiling Fan Speed: कई बार ऐसा होता है कि घर का सीलिंग फैन धीमा चलने लगता है। ऐसा होने के पीछे कई कारण हो सकता है, मगर आमतौर पर इसका बड़ा कारण कैपेसिटर का खराब होना होता है। आइए इस लेख में समझते हैं आप इसे कैसे घर पर ही ठीक कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सीलिंग फैन की स्पीड - फोटो : AI
Ceiling Fan Speed Slow Reason: गर्मियों के दिनों में अगर छत का पंखा धीमी रफ्तार से चलने लगे, तो कमरे में घुटन और गर्मी बढ़ जाती है। अक्सर लोग पंखे की स्पीड कम होते ही यह सोच लेते हैं कि पंखा पुराना हो गया है या उसकी मोटर जल गई है और नया पंखा खरीदने का मन बना लेते हैं।

मगर आपको नया पंखा खरीदने या किसी इलेक्ट्रिशियन को भारी-भरकम फीस देने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। सिर्फ 50 रुपये का एक छोटा सा पार्ट बदलकर आप अपने पुराने और धीमे पंखे को फिर से नए जैसा तेज और हवादार बना सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
स्पीड कम होने की सबसे बड़ी वजह  - फोटो : एआई जनरेटेड
स्पीड कम होने की सबसे बड़ी वजह 
  • सीलिंग फैन की धीमी रफ्तार के पीछे 90 प्रतिशत मामलों में उसका 'कैपेसिटर' जिम्मेदार होता है। 
  • बता दें कि इसे आम भाषा में कंडेनसर भी कहा जाता है।
  • कैपेसिटर पंखे की मोटर को शुरुआती झटका और लगातार तेज घूमने के लिए सही पावर सप्लाई देता है। 
  • समय के साथ या बिजली के उतार-चढ़ाव के कारण कैपेसिटर कमजोर हो जाता है, जिससे पंखा घूमता तो है लेकिन उसकी रफ्तार बहुत धीमी हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
पंखा - फोटो : Adobe Stock
बाजार से सही कैपेसिटर कैसे खरीदें?
  • सबसे पहले अपने घर की मेन बिजली बंद करें और पंखे के ऊपर लगे गोल-बेलनाकार कैपेसिटर को ध्यान से देखें।
  • उस पर आमतौर पर 2.25 MFD या 3.15 MFD लिखा होता है। 
  • आप किसी भी बिजली या इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान पर जाकर अपनी पुरानी रेटिंग का नया कैपेसिटर मात्र 30 से 50 रुपये में खरीद सकते हैं।
  • ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा हाई रेटिंग का कैपेसिटर न लें, वरना पंखे की मोटर गर्म होकर जल सकती है।

4 of 5
पंखा - फोटो : Adobe Stock
घर पर कैपेसिटर बदलने का आसान तरीका
  • नया कैपेसिटर लगाने के लिए सबसे पहले सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मेन स्विच ऑफ रखें। ध्यान रखें घर का मेन स्वीच काटना सबसे जरूरी कदम है।
  • पुराने कैपेसिटर के तारों को ध्यान से देखें कि वे पंखे के कनेक्शन बॉक्स में कहां जुड़े हैं।
  • इसके बाद पुराने कैपेसिटर को हटाकर नए कैपेसिटर के तारों को ठीक उसी तरह जोड़कर टेप लगा दें और पेचकस से कस दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंखा - फोटो : Adobe Stock
इन बातों का भी रखें ध्यान
  • कैपेसिटर बदलने के बाद भी अगर पंखा धीमा चले, तो देखें कि कहीं उसकी ब्लेड्स पर बहुत ज्यादा धूल या गंदगी तो नहीं जमी है।
  • भारी धूल के कारण भी पंखे का वजन बढ़ता है और रफ्तार धीमी हो जाती है।
  • इसके अलावा, अगर पंखे को घुमाने पर उससे रगड़ या आवाज आ रही हो, तो उसमें ग्रीसिंग या बेयरिंग बदलने की जरूरत हो सकती है।
  • हालांकि ज्यादातर मामलों में सिर्फ कैपेसिटर बदलते ही पंखा तेज स्पीड से चलने लगता है।
  • ध्यान रखें अगर कैपेसिटर लगाने के बाद भी पंखा तेज न चले तो मैकेनिक को बुलाकर दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें