Garmi me fan ki speed kaise badhaye: गर्मियों के सीजन में सीलिंग फैन का इस्तेमाल घरों में सबसे ज्यादा किया जाता है। ये घर के भीतर हवा को अच्छे से सर्कुलेट करने का काम करता है। हालांकि, कई बार लोग यह महसूस करते हैं कि तेज गर्मी के दौरान पंखे की स्पीड धीमी हो जाती है। इसके अलावा हवा भी कम आती है। ऐसी स्थिति में कई बार लोग इसे बिजली की समस्या मान लेते हैं। हालांकि, इसके पीछे कई तरह की तकनीकी कारण हो सकते हैं। अगर समय रहते इन समस्याओं पर ध्यान न दिया जाए तो फैन में और भी कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। इसी सिलसिले में आइए उन प्रमुख कारणों के बारे में जानते हैं, जिनकी वजह से सीलिंग फैन की स्पीड कम हो जाती है।