Ceiling Fan Repair: गर्मी के मौसम में अधिकतर लोग सीलिंग फैन का इस्तेमाल करते हैं। मगर कई बार हमें एक अजीब समस्या का सामना करना पड़ता है, पंखा तेज रफ्तार से घूम रहा होता है, रेगुलेटर भी फुल स्पीड पर होता है, लेकिन फिर भी नीचे बैठे लोगों को हवा बिल्कुल महसूस नहीं होती।
लोग अक्सर सोचते हैं कि पंखा पुराना हो गया है या उसकी मोटर खराब हो गई है। मगर असल में इस परेशानी के पीछे कुछ बहुत ही साधारण तकनीकी और व्यावहारिक कारण होते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करने की वजह से आपका पंखा घूमता तो है लेकिन हवा नहीं देता। आइए इस लेख में समझते हैं इसके पीछे क्या कारण हो सकता है।