Sandpaper Hack For Car Wipers: कार चलाते समय साफ विजिबिलिटी के लिए वाइपर ब्लेड्स का सही होना बेहद जरूरी है। बारिश के मौसम में तो ये और भी जरूरी हो जाता है। मगर अक्सर तेज धूप और धूल के कारण वाइपर का रबर सख्त होकर फटने लगता है। बहुत से लोग वाइपर के खराब होते ही उन्हें बदलवा देते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो इस वाइपर ब्लेड को लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस भीषण गर्मी में अगर आप अपने वाइपर ब्लेड्स की सही देखभाल करते हैं, तो वे दोगुने समय तक चल सकते हैं। वाइपर के रबर को नरम बनाए रखने और उन्हें 'चू-चू' की आवाज करने से रोकने के लिए आप कुछ आसान घरेलू उपाय अपना सकते हैं। आइए इसी के बारे में जानते हैं।