फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: लंबे सफर पर जाने से पहले कार में जरूर चेक कर लें ये चीजें, वरना रास्ते में उठानी पड़ सकती है तकलीफ

Tue, 18 Feb 2025 05:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कार में किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock
Car Tips In Hindi: जब भी हम किसी ट्रिप पर जाने का प्लान करते हैं तो इसमें कई चीजों को फाइनल किया जाता है। जैसे, सबसे पहले तो चर्चा इस बात की होती है कि कहां घूमने जाया जाए और जब जगह तय हो जाती है तो फिर होटल से लेकर कितने दिनों तक के लिए जाया जाए, इस पर चर्चा होती है। वहीं, लोग अपनी कार से घूमना ज्यादा पसंद करते हैं।

इसका सबसे बड़ा फायदा होता है कि सामान रखने के बारे में सोचना नहीं होता और साथ ही सफर में आने-जाने के लिए भी आसानी होती है। ऐसे में अगर आप भी किसी ट्रिप पर अपनी कार से जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं आपको सफर पर जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कार में किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : AdobeStock
इन बातों का रखना चाहिए ध्यान:-

नंबर 1
  • अगर आप भी अपनी कार से किसी सफर पर जाने की योजना बना रहे हैं तो सबसे पहले तो अपनी गाड़ी की सर्विसिंग करवाना न भूलें। गाड़ी को मैकेनिक के पास लेकर जाएं और इसका इंजन ऑयल बदलवाएं और साथ ही इसकी सर्विस भी करवाएं। इससे आपको सफर में दिक्कत नहीं आती है और आपकी गाड़ी स्मूथ चलती है।
विज्ञापन

3 of 5
कार में किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • आप अगर किसी यात्रा पर जा रहे हैं और वो भी अपनी कार लेकर तो अपनी गाड़ी के पूरे कागज लेकर ही ट्रैवल करें। कार की पीओसी, ड्राइविंग लाइसेंस और बाकी दस्तावेज जरूर रखें। अगर आप दस्तावेजों की ओरिजिनल कॉपी नहीं रख रहे हैं तो आप डिजिलॉकर में इन दस्तावेजों को रख सकते हैं, ताकि आपको रास्ते में दिक्कत न हो।

4 of 5
कार में किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : Freepik
नंबर 3
  • किसी भी सफर पर जाते समय आपको एक काम ये जरूर करना होता है कि अपनी कार में एक्स्ट्रा टायर जरूर रखें। रास्ते में अगर टायर पंचर होता है या फट जाता है आदि। ऐसे में दूसरा टायर आपके काम आ सकता है। इसके अलावा पंचर लगाने का सामान रख सकते हैं और हवा भरने वाला पंप भी रखना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार में किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : Freepik
नंबर 4
  • लंबे सफर पर जा रहे हैं तो आपको एक बात का खास ध्यान रखना चाहिए और वो ये कि अपनी कार में फर्स्ट एड बॉक्स जरूर रखें। इसमें जरूरी दवाएं, ट्यूब, पेन किलर आदि रखना न भूलें। दुर्घटना की स्थिति में ये फर्स्ट एड बॉक्स आपके काम आ सकता है इसलिए इसे अपनी गाड़ी में जरूर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें