आज के समय में कार हर घर की जरूरत हो गई है। खासकर कोरोना महामारी के चलते अधिकतर लोग कहीं भी आने-जाने के लिए कैब या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से बचकर पर्सनल वाहन का ही इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। अक्सर कार का टायर पंचर होने पर परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आपके पास भी कार है और आप कार चलाते हैं, तो आपको इसके बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए, कि ऐसी स्थिति में स्टेपनी टायर कैसे लगाए जाते हैं। कई बार अगर आप एक सुनसान जगह पर होते हैं, तो कोई मकैनिक मिलना भी मुश्किल हो जाता है, यही वजह है कि आपको ये काम जरूर आना चाहिए। अगर आप ये सीख लेते हैं, तो आपको कभी भी ऐसी स्थिति में परेशान नहीं होना पड़ेगा और आप केवल पांच मिनट में टायर बदलकर आराम से आगे बढ़ सकेंगे। तो आइए जानते हैं कि आप पांच मिनट में कैसे अपनी गाड़ी का टायर बदल सकते हैं।