फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Know Your Rights: अगर मॉल की पार्किंग से गाड़ी चोरी हो जाए तो किसकी है जिम्मेदारी? जानें नियम

Sun, 03 May 2026 06:23 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Parking Slip Validity: मॉल पार्किंग से गाड़ी चोरी होने पर ये जिम्मेदारी किसकी होती है, अक्सर ये सवाल लोगों के दिमाग में चलता रहता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मॉल पार्किंग से गाड़ी चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : AI
Mall Parking Rules India: मॉल या शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की पार्किंग में गाड़ी खड़ी करना सुरक्षित माना जाता है, लेकिन अगर वहां से आपकी गाड़ी चोरी हो जाए, तो स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। अक्सर पार्किंग पर्ची पर लिखा होता है कि 'गाड़ी अपनी जिम्मेदारी पर खड़ी करें' या 'पार्किंग एट योर ओन रिस्क', लेकिन कानूनन ऐसा करना पूरी तरह गलत है।

जब आप पार्किंग के लिए शुल्क देते हैं, तो वहां की सुरक्षा और निगरानी की जिम्मेदारी मॉल प्रबंधन की होती है। उपभोक्ता अदालतों के कई फैसलों ने स्पष्ट किया है कि पार्किंग फीस लेना प्रबंधन और ग्राहक के बीच एक अनुबंध की तरह है, जिसमें वाहन की सुरक्षा शामिल होती है।
विज्ञापन

2 of 5
पार्किंग एट योर ओन रिस्क कानूनी नियम - फोटो : Amar Ujala
चोरी होने पर किसकी होगी जिम्मेदारी?
  • पार्किंग शुल्क लेने के बाद वाहन की सुरक्षा सुनिश्चित करना मॉल प्रबंधन का कानूनी कर्तव्य है।
  • पार्किंग पर्ची पर लिखी 'पार्किंग एट योर ओन रिस्क' वाली शर्त उपभोक्ता अधिकारों के सामने अमान्य मानी जाती है।
  • अगर सुरक्षा गार्ड या सीसीटीवी की कमी के कारण चोरी होती है, तो इसे सेवा में कमी माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
गाड़ी चोरी होने पर तुरंत करें ये काम - फोटो : Freepik
गाड़ी चोरी होने पर तुरंत करें ये काम
  • सबसे पहले स्थानीय पुलिस को फोन करें और मौके पर ही एफआईआर दर्ज करवाएं।
  • मॉल के सुरक्षा डेस्क पर जाकर घटना की जानकारी दें और शिकायत रजिस्टर में अपनी बात दर्ज कराएं।
  • अपनी पार्किंग पर्ची को संभाल कर रखें और उस समय के सीसीटीवी फुटेज की मांग करें।

4 of 5
कानूनी कार्यवाही और मुआवजा - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
कानूनी कार्यवाही और मुआवजा
  • अगर मॉल प्रबंधन जिम्मेदारी से इनकार करता है, तो आप उपभोक्ता अदालत में मामला दर्ज कर सकते हैं।
  • अपनी इंश्योरेंस कंपनी को तुरंत घटना की जानकारी दें ताकि क्लेम प्रक्रिया शुरू हो सके।
  • लापरवाही साबित होने पर अदालत प्रबंधन को गाड़ी की कीमत और मानसिक प्रताड़ना का मुआवजा देने का आदेश दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुरक्षा के लिए कुछ जरूरी सावधानियां - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा के लिए कुछ जरूरी सावधानियां
  • पार्किंग से बाहर निकलने तक पर्ची को कभी न फेंकें, यह आपकी सुरक्षा का सबसे बड़ा सबूत है।
  • गाड़ी के अंदर लैपटॉप, पर्स या अन्य कीमती सामान छोड़ने से बचें, क्योंकि इनकी जिम्मेदारी साबित करना मुश्किल होता है।
  • हमेशा मॉल की अधिकृत पार्किंग में ही गाड़ी खड़ी करें, सड़क किनारे या अवैध जगह पर नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें