फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: गर्मियों में कार का माइलेज अचानक क्यों कम हो जाता है? ये तरीका अपनाए तो बचेगा आपका पेट्रोल

Mon, 29 Jun 2026 05:07 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Save Petrol Car AC Tips: भीषण गर्मी में अक्सर ये देखने को मिलता है कि कार की माइलेज कम हो जाती है। ऐसा होना बहुत आम है और इसके पीछे कारण होते हैं। आइए इस लेख में कुछ ऐसी टिप्स के बारे में जानते हैं जिससे आप अपने कार की माइलेज कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कार की माइलेज बढ़ाने के टिप्स - फोटो : AI
Why Car Mileage Drops Summer: भीषण गर्मी के मौसम में कार मालिकों के सामने एक बड़ी समस्या आती है कि उनकी गाड़ी का माइलेज अचानक कम हो जाता है और पेट्रोल-डीजल का खर्च तेजी से बढ़ जाता है। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के कारण कार के इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे ईंधन की खपत बढ़ जाती है। अक्सर लोग सोचते हैं कि सिर्फ एसी चलाने से ही माइलेज गिरता है, लेकिन इसके पीछे कई अन्य तकनीकी कारण और हमारी गलत आदतें भी जिम्मेदार होती हैं। 

अगर आप कार में एसी चलाने का सही तरीका और कुछ छोटे-छोटे मेंटेनेंस टिप्स अपना लें, तो आप भारी गर्मी में भी अपनी गाड़ी का पेट्रोल आसानी से बचा सकते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि गर्मियों में माइलेज कम होने की असली वजह क्या है और इसे कैसे सुधारा जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
कार में भूलकर भी न रखें पानी की ऐसी बोतल, नहीं तो बन सकती है आग का गोला - फोटो : Freepik
खिड़की खोलकर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाना भारी भूल
कई लोग पेट्रोल बचाने के चक्कर में हाईवे पर तेज रफ्तार (80 किमी/घंटा से ऊपर) में एसी बंद करके खिड़कियां खोल देते हैं। ऐसा करने से कार के अंदर की हवा का भारी दबाव बनता है, जिससे इंजन को गाड़ी खींचने के लिए सामान्य से कहीं ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है और पेट्रोल ज्यादा खर्च होता है।
विज्ञापन

3 of 5
कार में भूलकर भी न रखें पानी की ऐसी बोतल, नहीं तो बन सकती है आग का गोला - फोटो : Freepik
कार स्टार्ट करते ही तुरंत फुल स्पीड पर एसी न चलाएं
धूप में खड़ी कार के अंदर की हवा बाहर के मुकाबले बहुत ज्यादा गर्म हो जाती है। गाड़ी में बैठते ही तुरंत एसी ऑन करने से कंप्रेसर पर भारी दबाव पड़ता है। सही तरीका यह है कि पहले गाड़ी के सभी शीशे नीचे करके 2 मिनट ड्राइव करें ताकि गर्म हवा बाहर निकल जाए, फिर एसी चलाएं।

4 of 5
क्लच पैडल इन कार - फोटो : Adobe Stock
रीसर्क्युलेशन मोड का करें सही इस्तेमाल
कार का एसी ऑन करने के बाद हमेशा 'रीसर्क्युलेशन' बटन को चालू रखें। यह मोड बाहर की गर्म हवा को अंदर खींचने के बजाय कार के भीतर की ठंडी हवा को ही बार-बार घुमाता (सर्क्युलेट) है, जिससे केबिन जल्दी ठंडा होता है और कार के इंजन पर लोड कम पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टायर प्रेशर और समय पर सर्विसिंग है सबसे जरूरी - फोटो : Adobe Stock
समय पर सर्विसिंग है सबसे जरूरी
गर्मियों में गर्म सड़क के कारण टायरों की हवा का दबाव तेजी से बदलता है। टायर में हवा कम होने से सड़क पर ग्रिप ज्यादा बनती है और माइलेज घट जाता है। इसलिए हर हफ्ते ठंडे टायरों में सही हवा चेक कराएं और समय पर कार का एयर फिल्टर जरूर साफ करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें