फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Driving Tips: कार चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, बढ़ सकती है माइलेज

Sun, 13 Jul 2025 06:50 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको कुछ जरूर टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने के बाद आपकी कार अच्छा माइलेज दे सकती है। 
विज्ञापन
1 of 5
Car Driving Tips - फोटो : Freepik
आज के समय महंगाई की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। महंगाई के इस दौर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। इस कारण कई लोगों का ध्यान कार चलाते समय इस बात पर रहता है कि ईंधन की खपत कम हो। हालांकि, अच्छा माइलेज पाने के लिए महंगी कार खरीदना और अच्छी सर्विसिंग कराना ही काफी नहीं है। आपको कार चलाते समय कुछ स्मार्ट ड्राइविंग टिप्स के बारे में पता होना जरूरी है, जिसे अपनाने के बाद आपके कार की माइलेज बढ़ सकती है। कई बार देखने को मिलता है कि लोग बिना जरूरत के एक्सिलेटर का उपयोग करते हैं या ब्रेकिंग का ठीक ढंग से उपयोग नहीं करते हैं। इन सब कारणों की वजह से कार ज्यादा ईंधन की खपत करती है। इसी सिलसिले में आज हम आपको कुछ जरूर टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने के बाद आपकी कार अच्छा माइलेज दे सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
Car Driving Tips - फोटो : Freepik

गाड़ी को स्मूद ढंग से चलाएं 

गाड़ी चलाते समय तेज एक्सिलरेशन और बार बार ब्रेक का इस्तेमाल करने पर ईंधन की खपत ज्यादा होती है। अगर आप अपनी कार से अच्छी माइलेज चाहते हैं तो उसे एक निश्चित स्पीड पर स्मूद तरीके से चलाएं। आपको एक निश्चित समय अंतराल पर कार की सर्विसिंग भी कराते रहनी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
Car Driving Tips - फोटो : Freepik

सही गियर का इस्तेमाल 

गाड़ी चलाते समय स्पीड के मुताबिक उचित गियर का उपयोग करें। अगर आप कम स्पीड पर हाई गियर लगाते हैं या ज्यादा स्पीड पर लो गियर का उपयोग करते हैं, तो इससे कार की माइलेज प्रभावित हो सकती है। 

4 of 5
Car Driving Tips - फोटो : AdobeStock

बेवजह की चीजें न रखें कार में

बेवजह की चीजों को कार में रखने से उसका वजन बढ़ता है। इस कारण इन बेवजह की चीजों को कार में साथ लेकर सफर करने पर ईंधन की ज्यादा खपत होती है। कोशिश करें की कार में जरूरी चीजों को रखकर ही ड्राइव करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Car Driving Tips - फोटो : AdobeStock

टायर प्रेशर

अगर आपकी कार का टायर प्रेशर ठीक नहीं है तो इसका सीधा असर उसकी माइलेज पर पड़ेगा। एक निश्चित समय अंतराल पर कार का टायर प्रेशर जरूर चेक कराएं। अगर टायर में प्रेशर कम है तो कंपनी द्वारा सुझाए गए मानकों के मुताबिक उसको फिल कराएं। ऐसा करने पर कार अच्छा माइलेज देगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें