Car Door Opening Accident Rules: अक्सर ये देखने को मिलता है कि कुछ लोग बीच सड़क में कार रोककर बड़े लापरवाही से दरवाजा खोलते हैं जिसकी वजह से कई बार दुर्घटना भी हो जाती है। इसी से मिलते जुलते मामले कि सुनवाई पर पर दिल्ली हाईकोर्ट के एक महत्वपूर्ण आदेश दिया है कि अगर कोई चालक या यात्री बिना पीछे का ट्रैफिक देखे लापरवाही से गाड़ी का दरवाजा खोलता है और उससे कोई बाइक या अन्य वाहन टकरा जाता है, तो इस दुर्घटना की पूरी कानूनी जिम्मेदारी दरवाजा खोलने वाले व्यक्ति की ही होगी।
ऐसे हादसों को रोकने और सड़क सुरक्षा बनाए रखने के लिए कोर्ट और ट्रैफिक पुलिस ने सख्त नियम तय किए हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि ऐसे मामलों में क्या कानून काम करता है।