फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: बरसात के सीजन में कार के भीगने से हो सकते हैं ये बड़े नुकसान, जरूर जान लें बचाव के ये टिप्स

Thu, 24 Jul 2025 07:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लगातार कार के गीले रहने से उसके पेंट और बॉडी पर कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। इसी सिलसिले में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको बरसात के सीजन में कार के भीगने से होने वाले बड़े नुकसानों के बाेर में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Car Tips - फोटो : AdobeStock
बरसात का सीजन अपने साथ कई तरह की परेशानियों को लेकर आता है। बरसात के सीजन में उन लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिनके पास कार है। कई लोग बरसात के सीजन में अपनी कार को बाहर ही खड़ा करके रखते हैं, उन्हें लगता है थोड़ी देर की बारिश है उससे क्या ही फर्क पड़ेगा। वहीं अगर मानसून के सीजन में आपकी कार लंबे समय तक भीगती है, तो आपको अच्छा खासा नुकसान हो सकता है। लगातार कार के गीले रहने से उसके पेंट और बॉडी पर कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। इसी सिलसिले में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको बरसात के सीजन में कार के भीगने से होने वाले बड़े नुकसानों के बाेर में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Car Tips - फोटो : Freepik
आपको बरसात के सीजन में बिना कवर अपनी कार को पार्क नहीं करना चाहिए। बरसात के सीजन में पानी, कीचड़ और हवा की नमी के कारण कार के मेटल बॉडी पर जंग लग सकती है। कार को कवर करने के लिए आप बाजार से वाटरप्रूफ कवर को खरीद सकते हैं। यह न केवल आपकी कार को सूखा रखेगा बल्कि धूल और गंदगी से बचाने का काम भी करेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Car Tips - फोटो : Freepik
बरसात में भीगने के बाद कार को ऐसी ही न छोड़ें। बारिश का पानी एसिडिक हो सकता है। यह जब कीचड़, धूल और अन्य गंदगी के साथ मिलता है तो इससे गाड़ी के पेंट को नुकसान पहुंचा सकता है।

4 of 5
Car Tips - फोटो : AdobeStock
इसके अलावा कार की बॉडी पर जंग लगने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इस कारण बरसात में कार के भीगने के बाद उसे हल्के हाथ से धोएं। कार को धोने के बाद उसे किसी कपड़े से पोछकर सुखाना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Car Tips - फोटो : AdobeStock
अक्सर देखने को मिलता है कि लोग जल्दबाजी में अपनी कार को ऐसी जगहों पर पार्क कर देते हैं, जहां पर पानी जमा होता है। इन जगहों पर कार को पार्क करने से टायर, ब्रेक्स, साइलेंसर और कार का निचला हिस्सा ज्यादा देर तक पानी में रहता है। ऐसा करने से कार के निचले हिस्से में जंग लग सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें