Car Care Tips Before Starting Summer: फरवरी महीने का आखिरी सप्ताह चल रहा है। ऐसे में गर्मी बढ़ने लगी है। कई लोग रात को सोते समय अपने कमरों में पंखा भी चला रहे हैं। अगर आपके पास कार है, तो आपको गर्मियों के शुरू होने से पहले अपनी कार में कुछ चीजों को जरूर बदलवा लेना चाहिए। अगर आप इन चीजों को ठीक नहीं कराते हैं तो कार में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। गर्मियों के सीजन की शुरुआत होने के बाद मौसम का साफ असर कार पर देखने को मिलता है। गर्मी का असर बढ़ने पर कार के विभिन्न उपकरणों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ऐसे गर्मी के सीजन के शुरू होने से पहले आपको अपनी कार की कुछ अहम चीजों की जांच और सर्विसिंग करा लेनी चाहिए वरना आपकी कार में खराबी आ सकती है।