फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: कुंभ राशि में शनि-चंद्रमा की युति से बना अशुभ योग, इन राशि वालों को रहना होगा संभलकर

Thu, 27 Feb 2025 04:00 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि और चंद्रमा की युति को अच्छा नहीं माना जाता है। चंद्रमा-शनि की युति से विष योग का निर्माण हुआ है। 
विज्ञापन
1 of 4
चंद्रमा-शनि की युति से बना विष योग - फोटो : अमर उजाला
आज, 27 फरवरी को कुंभ राशि में शनि-चंद्रमा के योग से एक अशुभ योग बना हुआ है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं जिस कारण से समय-समय पर शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। आपको बता दें कि शनिदेव 27 फरवरी को कुंभ राशि में आ रहे हैं और जहां पर पहले से शनिदेव विराजमान हैं। ऐसे में शनि-चंद्रमा के कुंभ राशि में योग से विष योग का निर्माण हुआ है। ज्योतिष में विष योग को अच्छा नहीं माना जाता है, इससे जीवन में तरह-तरह की कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। आज 27 फरवरी को बना विष योग कुछ राशि वालों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आइए जानते हैं शनि-चंद्र की युति से किन-किन राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
चंद्रमा-शनि की युति से बना विष योग कर्क राशि वालों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। कर्क राशि वालों को कुछ दिन जरा संभलकर रहना होगा। आपकी राशि में यह योग अष्टम भाव में होगा जिससे आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान आपको कोई भी नया काम करने से बचना होगा। वाद-विवाद की संभावन बन सकती है जिससे आपको कोर्ट-कचहरी का चक्कर भी लगाना पड़ सकता है। दरअसल आपके ऊपर शनि की ढैय्या चल रही है जिससे आपको धन संबंधित हानि भी हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शनि-चंद्रमा की युति कुंभ राशि में अच्छा नहीं कहा जा सकता है। यह आपके लिए बहुत ही हानिकारक साबित हो सकता है। यह विष योग आपकी राशि से छठे भाव में बन रहा है। कुंडली का छठा भाव रोग, शत्रु और ऋण का होता है। ऐसे में आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा और कोर्ट कचहरी के मामलों में कोई भी कदम फूंक-फूंक कर चलना होगा। इस दौरान आपको यात्रा और किसी को उधार धन देने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में सावधान रहना होगा। 
 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : amar ujala
मीन राशि 
चंद्रमा और शनि की युति से बना अशुभ योग मीन राशि वालों की कुछ परेशानियों में वृद्धि करा सकता है। यह अशुभ योग आपकी राशि से 12वें भाव में बनने वाला है। ऐसे में आपको फिजूलखर्चों से सावधान रहना होगा। इस दौरान आपको कोई भी नया काम शुरू करने से बचना होगा। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। घर-परिवार में कुछ सदस्यों से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। आपको धन संबंधी मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। 

धन और वैभव के कारक शुक्र ग्रह 2 मार्च को होंगे वक्री, इन राशियों को मिलेगा फायदा
Astro Tips: सफलता और भाग्य में वृद्धि के लिए सप्ताह के सात दिन पहनें इस रंग के कपड़
Shani Sade Sati 2025: कुंभ राशि वालों पर रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा, कम होगा साढ़ेसाती का प्रभाव
Weekly Horoscope (24 Feb To 2 March) : सभी 12 राशि वालों के लिए सप्ताह कैसा रहेगा ? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें