Why Lift UP Car Wiper in Summer: इन दिनों नौतपा चल रहा है और आसमान से बरसती आग के कारण दोपहर के समय तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच रहा है। ऐसी भीषण गर्मी में जब आप अपनी कार को खुली धूप या किसी पार्किंग में खड़ी करते हैं, तो सीधी धूप पड़ने की वजह से कार का अगला शीशा यानी विंडशील्ड भट्टी की तरह तपने लगता है। ऐसे में धूप में गाड़ी पार्क करते समय कार के वाइपर को कांच से ऊपर उठाकर खड़ा कर देना बेहद जरूरी होता है।
आम इंसान अक्सर इस छोटी सी बात को नजरअंदाज कर देता है, जिससे न सिर्फ वाइपर खराब होते हैं बल्कि भारी आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। आइए बेहद आसान शब्दों में इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण और फायदे समझते हैं।