Car blower safety tips: हम में से कई लोगों के पास अपनी पर्सनल कार होती है। कहीं पर आने जाने के लिए यह काफी सुविधाजनक साधन है। कार लंबे सफर को भी काफी आसान बना देती है। हालांकि, सर्दियों के सीजन में लोग ठंड से राहत पाने के लिए कार के अंदर ब्लोअर चलाते हैं। वहीं बहुत कम लोगों को इस बारे में पता है कि कार में ब्लोअर का गलत तरीके से इस्तेमाल जानलेवा साबित हो सकता है।
कई मामलों में देखा गया है कि बंद कार में लंबे समय तक ब्लोअर चलाने से दम घुटने, चक्कर आने और यहां तक कि मौत तक की घटनाएं सामने आई हैं। इस कारण आपको कार के भीतर ब्लोअर चलाते समय कई जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।