फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DIY Headlight Clean: गाड़ी की हेडलाइट पर आ गया है पीलापन, टूथपेस्ट की मदद से ऐसे हो सकता है नया

Wed, 27 May 2026 01:11 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

DIY Car Headlight Cleaning Hacks: पुरानी गाड़ियों की हेडलाइट में अक्सर पीलापन देखने को मिलता है। ऐसा होना सामान्य है, लेकिन ये आपके हेडलाइन की लाइट को कम कर देता है। इसलिए आइए इस लेख में इसी को साफ करने के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कार या बाइक की हेडलाइट में पीलापन आने पर क्या करें? - फोटो : AI
How to Clean Yellow Headlights With Toothpaste:  अक्सर ये देखने को मिलता है कि जब कार या बाइक थोड़ी सी भी पुरानी होने लगती है, तो उसके हेडलाइटा की शीशा पीला पड़ने लगता है। इस पीलापन की वजह से वो हल्का धूंधला भी होने लगता है। असल में सूरज की तेज धूप, धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण हेडलाइट के प्लास्टिक पर एक थिक ऑक्सीडेशन की परत जम जाती है। इसकी वजह से रात के समय हेडलाइट की रोशनी काफी कम हो जाती है, जिससे गाड़ी चलाना काफी खतरनाक हो जाता है। 

आम इंसान इसे ठीक कराने के लिए मैकेनिक के पास जाता है, जहां मैकेनिक उस शीशा को बदलने का सुझाव देता है, जिसमें भारी-भरकम खर्चा बताया जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि घर में इस्तेमाल होने वाले साधारण टूथपेस्ट की मदद से आप इसे मात्र 10 मिनट में बिल्कुल नया जैसा चमका सकते हैं? आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Motorcycle - फोटो : Freepik
सफाई प्रक्रिया शुरू करने से पहले करें यह जरूरी तैयारी
  • सबसे पहले एक गीले सूती कपड़े और शैम्पू की मदद से हेडलाइट पर जमी ऊपरी धूल और कीचड़ को साफ करके अच्छी तरह सुखा लें।
  • हेडलाइट के चारों तरफ की गाड़ी की बॉडी या पेंट पर मास्किंग टेप लगा दें, ताकि रगड़ते समय गाड़ी के ओरिजिनल पेंट पर कोई स्क्रैच न आए।
  • इस हैक के लिए सिर्फ साधारण सफेद टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करें, जेल या फ्लेवर वाले टूथपेस्ट का उपयोग बिल्कुल न करें।
विज्ञापन

3 of 5
हेडलाइट पर टूथपेस्ट लगाने और रगड़ने का सही तरीका - फोटो : FREEPIK
हेडलाइट पर टूथपेस्ट लगाने और रगड़ने का सही तरीका
  • अपनी उंगली या ब्रश की मदद से धुंधली हेडलाइट के पूरे शीशे पर टूथपेस्ट की एक मोटी और बराबर परत अच्छी तरह लेप दें।
  • टूथपेस्ट में मौजूद बारीक 'एब्रैसिव' कण बिना शीशे को नुकसान पहुंचाए प्लास्टिक पर जमी पीली ऑक्सीडेशन की परत को धीरे-धीरे पूरी तरह काट देते हैं।
  • अब एक साफ, सूखे सूती कपड़े या पुराने टूथब्रश को हल्का सा गीला करके हेडलाइट पर गोल-गोल घुमाते हुए 5 मिनट तक रगड़ें।

4 of 5
हेडलाइट को लंबे समय तक नया बनाए रखने के टिप्स - फोटो : FREEPIK
हेडलाइट को लंबे समय तक नया बनाए रखने के टिप्स
 
  • हेडलाइट साफ करने के बाद उस पर थोड़ा सा कार वैक्स या सीलेंट लगा दें, जिससे भविष्य में धूप के कारण होने वाला पीलापन दोबारा जल्दी नहीं आता।
  • हफ्ते में कम से कम एक बार गाड़ी धोते समय हेडलाइट को साफ सूती कपड़े से जरूर पोंछें, ताकि उस पर केमिकल और प्रदूषण की परत जमा न हो पाए।
  • अपनी बाइक या कार को हमेशा किसी छायादार जगह या कवर्ड पार्किंग में खड़ी करें, क्योंकि सीधी धूप ही हेडलाइट के पीले पड़ने की मुख्य वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शीशे को धुलते समय ये सावधानी - फोटो : Adobestock
शीशे को धुलते समय ये सावधानी जरूर बरतें
  • अच्छी तरह रगड़ने के बाद, एक साफ गीले कपड़े या पानी की सीधी बौछार से पूरी हेडलाइट को धो लें ताकि पेस्ट का कोई अंश न बचे।
  • अगर पीलापन बहुत ज्यादा पुराना और कड़ा है, तो टूथपेस्ट के साथ थोड़ा सा खाने वाला बेकिंग सोडा मिलाकर रगड़ने से दोगुना तेजी से सफाई होती है।
  • धोने के बाद हेडलाइट को एक सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ लें, आप देखेंगे कि पीलापन गायब हो चुका है और शीशा बिल्कुल क्रिस्टल क्लियर चमक रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें