फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car AC Defogger Hack: बारिश के मौसम में कार के शीशों पर बनने वाली भाप को कैसे हटाएं? जानें तरीका

Tue, 28 Jul 2026 08:20 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Monsoon Driving Safety Tips: जब लोग बारिश के मौसम में कार से चलते हैं तो कई बार उनके गाड़ी के शीशे पर भाप बनने लगता है जिससे सामने देखने में परेशानी होती है। आइए इस लेख में ये समझते हैं कि आप इसे कैसे ठीक कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कार का शीशा साफ करने का तरीका - फोटो : AI
Clear Foggy Windows Rain: बारिश के मौसम में कार चलाना एक सुखद अनुभव हो सकता है, लेकिन अक्सर ही इस दौरान ड्राइवरों को एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है और वो है कार के शीशों पर भाप का जमना। जब बाहर बारिश हो रही होती है, तो कार के अंदर और बाहर के तापमान में अंतर के कारण विंडशील्ड और खिड़कियों पर धुंध छा जाती है। 

एक आम ड्राइवर अक्सर इससे घबरा जाता है और कपड़े से शीशा साफ करने लगता है, मगर कुछ देर बार फिर भाप बनने लगते हैं। ऐसे में साफ न दिखने की वजह से दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है। मगर बहुत कम लोग जानते हैं कि कार के डैशबोर्ड पर मौजूद एसी और वेंटिलेशन बटनों के सही कॉम्बिनेशन से इस भाप को सेकंडों में गायब किया जा सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डिफॉगर बटन का सबसे पहले करें इस्तेमाल - फोटो : FREEPIK
डिफॉगर बटन का सबसे पहले करें इस्तेमाल
आपकी कार के डैशबोर्ड पर मुड़े हुए तीरों या लहरदार लाइनों वाले दो बटन होते हैं- फ्रंट और रियर डिफॉगर। जैसे ही शीशों पर भाप जमना शुरू हो, तुरंत फ्रंट डिफॉगर बटन को ऑन कर दें। यह बटन ऑन होते ही एसी की हवा का रुख सीधे सामने वाले बड़े शीशे की तरफ मुड़ जाता है, जिससे वहां जमा नमी तुरंत सूख जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
एसी को ऑन रखें और तापमान सेट करें - फोटो : Freepik
एसी को ऑन रखें और तापमान सेट करें
कई लोग सोचते हैं कि बारिश में ठंड होने पर एसी बंद कर देना चाहिए, जो कि बिल्कुल गलत है। एसी सिर्फ हवा को ठंडा नहीं करता, बल्कि कार के अंदर की नमी को भी सोखता है। इसलिए एसी बटन को हमेशा ऑन रखें और तापमान को न तो बहुत ठंडा और न बहुत गर्म, बल्कि सामान्य (22-24 डिग्री सेल्सियस) पर सेट करें।

4 of 5
वेंटिलेशन मोड को 'फ्रेश एयर' पर सेट करें - फोटो : FREEPIK
वेंटिलेशन मोड को 'फ्रेश एयर' पर सेट करें
कार के अंदर एक बटन होता है जिस पर कार के भीतर मुड़ता हुआ तीर बना होता है, इसे रीसर्क्युलेशन मोड कहते हैं। बारिश में इस बटन को बंद कर दें और 'फ्रेश एयर मोड' चालू करें, जिसमें बाहर की हवा अंदर आती है। इससे कार के अंदर और बाहर का तापमान बराबर हो जाता है और भाप दोबारा नहीं जमती। जिन कारों में डिफॉगर बटन नहीं होता है उनमें भाप को हटाने के ये सबसे कारगर तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शीशा को हल्का सा खोलने का देसी जुगाड़ - फोटो : Adobe Stock
शीशा को हल्का सा खोलने का देसी जुगाड़
अगर आपकी कार में एसी ठीक से काम नहीं कर रहा है या आप बटनों के कॉम्बिनेशन को लेकर उलझन में हैं, तो दोनों तरफ की शीशे को सिर्फ आधा इंच (हल्का सा) नीचे कर दें। ऐसा करने से बाहर की ताजी हवा कार के अंदर आएगी, जिससे अंदर की उमस तुरंत बाहर निकल जाएगी और बिना एसी के भी शीशे बिल्कुल साफ हो जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें