फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: क्या दिल्ली मेट्रो में पालूत कुत्ता लेकर सफर कर सकते हैं? यात्रा से पहले नियम जानें

Fri, 20 Nov 2026 04:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Delhi Metro Mein Dog Le Ja Sakte Hain Kya: दिल्ली मेट्रो में आम यात्रियों को अपने पालतू कुत्ते या दूसरे जानवर साथ लेकर सफर करने की अनुमति नहीं है  
  • कुत्ता छोटा हो या बड़ा, उसे गोद में या बैग में रखकर भी मेट्रो में नहीं ले जा सकते
विज्ञापन
1 of 5
क्या मेट्रो में डॉग ले जा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
Delhi Metro Rules For Pet Dog: दिल्ली जैसे बड़े शहर में रोजाना लाखों लोग अपने कामकाज, पढ़ाई और दूसरे जरूरी कामों के लिए मेट्रो से सफर करते हैं। तेज रफ्तार, सुविधाजनक यात्रा और ट्रैफिक से राहत के कारण दिल्ली मेट्रो लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।

पर दिल्ली में रहने वाले कई लोगों के घरों में पालतू कुत्ते भी होते हैं। ऐसे में जब उन्हें अपने पेट डॉग को कहीं ले जाना होता है, तो उनके मन में सवाल आता है कि क्या वे उसे अपने साथ मेट्रो में सफर करा सकते हैं? अगर आप भी अपने पालतू कुत्ते को दिल्ली मेट्रो में ले जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले इससे जुड़े नियम जान लीजिए। वरना आपको दिक्कत भी हो सकती है। चलिए जानते हैं इन नियमों के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
क्या मेट्रो में डॉग ले जा सकते हैं? - फोटो : AI Generated
क्या पालतू कुत्ते को मेट्रो में ले जाने की अनुमति है?
  • दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी डीएमआरसी के नियमों के तहत आम यात्रियों को मेट्रो में पालतू जानवर साथ ले जाने की अनुमति नहीं है
  • इसका मतलब है कि आप अपने पालतू कुत्ते को लेकर सामान्य यात्री की तरह मेट्रो में सफर नहीं कर सकते
  • यह प्रतिबंध केवल बड़े कुत्तों पर लागू नहीं होता
  • कुत्ता छोटा हो या बड़ा, दोनों ही स्थितियों में पालतू जानवर को साथ ले जाने की अनुमति नहीं है
विज्ञापन

3 of 5
क्या मेट्रो में डॉग ले जा सकते हैं? - फोटो : AI Generated
क्या गोद में या बैग में रखकर ले जा सकते हैं कुत्ता?
  • अगर आपका कुत्ता छोटा है, तो आप उसे गोद में लेकर या किसी छोटे बैग में रखकर मेट्रो से सफर नहीं कर सकते
  • नियम के मुताबिक, पालतू कुत्ते को गोद में लेकर या किसी छोटे बैग अथवा बॉक्स में रखकर भी मेट्रो में प्रवेश नहीं कर सकते
  • इसलिए सिर्फ कुत्ते का छोटा आकार होने से आपको नियमों में कोई छूट नहीं मिलती

4 of 5
क्या मेट्रो में डॉग ले जा सकते हैं? - फोटो : AdobeStock
आखिर मेट्रो में पालतू जानवर ले जाने पर रोक क्यों है?
  • दिल्ली मेट्रो में एक समय पर बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं
  • खासकर सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्टेशनों और ट्रेन के डिब्बों में काफी भीड़ रहती है
  • ऐसी स्थिति में पालतू जानवरों को साथ लाने से दूसरे यात्रियों को असुविधा हो सकती है
  • साथ ही भीड़भाड़ वाली जगह पर जानवरों को संभालना भी मुश्किल हो सकता है
  • यही वजह है कि आम यात्रियों के लिए मेट्रो में पालतू जानवर ले जाने पर प्रतिबंध है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या मेट्रो में डॉग ले जा सकते हैं? - फोटो : AI Generated
मेट्रो में सुरक्षाकर्मियों के साथ कुत्ते क्यों दिखते हैं?
  • कई बार यात्रियों ने मेट्रो स्टेशन या परिसर में सुरक्षाकर्मियों के साथ कुत्तों को देखा होगा
  • इसका मतलब यह नहीं है कि आम लोग भी अपने पालतू कुत्ते को मेट्रो में ला सकते हैं
  • दरअसल, सुरक्षा में तैनात ये कुत्ते मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा होते हैं
  • इन्हें सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है
  • इसलिए सुरक्षा में तैनात कुत्तों और आम लोगों के पालतू जानवरों के नियम अलग हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें