फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: क्या एक साथ चला सकते हैं फ्रिज, एसी और पानी की मोटर? यहां जानें जवाब

Mon, 21 Sep 2026 12:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घर में फ्रिज, AC और पानी की मोटर एक साथ चलाना अपने आप में गलत नहीं है, लेकिन इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है।
विज्ञापन
1 of 5
क्या AC, फ्रिज और मोटर एक साथ चला सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
गर्मी के मौसम में घर में कई बिजली के उपकरण एक साथ चलते हैं। फ्रिज लगातार चालू रहता है। यही नहीं, जहां एसी कई घंटे चलता है, तो वहीं पानी की जरूरत होने पर मोटर भी चलानी पड़ती है।

ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या फ्रिज, एसी और पानी की मोटर को एक साथ चलाना सुरक्षित है? अक्सर लोग इन्हें लेकर कंफ्यूजन में रहते हैं, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि फ्रिज, एसी और पानी की मोटर को क्या साथ में चला सकते हैं या नहीं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्या AC, फ्रिज और मोटर एक साथ चला सकते हैं? - फोटो : AI Generated
क्या फ्रिज, एसी और पानी की मोटर साथ में चला सकते हैं?
  • हां, इन्हें एक साथ चलाया जा सकता है, लेकिन कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए
  • सबसे अहम बात ये ध्यान रखनी चाहिए कि क्या आपके घर की वायरिंग और मीटर उस कैपेसिटी के हैं, जो तीनों का लोड एक साथ उठा सकते हैं
  • अगर एक समय पर चल रहे सभी उपकरणों की कुल मांग आपके कनेक्शन की क्षमता से ज्यादा हो जाती है, तो एससीबी ट्रिप हो सकती है
विज्ञापन

3 of 5
क्या AC, फ्रिज और मोटर एक साथ चला सकते हैं? - फोटो : AI Generated
किस हिसाब से चलते हैं एसी, फ्रिज पानी की मोटर?
  • वहीं, कभी-कभी बार-बार ट्रिप होने की समस्या वायरिंग या सर्किट पर अधिक लोड का संकेत भी हो सकती है
  • एसी की बिजली खपत उसके टन, मॉडल, स्टार रेटिंग और इन्वर्टर या फिक्स्ड-स्पीड तकनीक पर निर्भर करती है
  • जबकि, रेफ्रिजरेटर की स्टार रेटिंग उसके सालाना ऊर्जा उपभोग से जुड़ी होती है
  • पानी की मोटर की खपत भी उसकी क्षमता और प्रकार के अनुसार अलग होती है

4 of 5
क्या AC, फ्रिज और मोटर एक साथ चला सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • इसलिए केवल यह देखकर कि घर में तीन उपकरण चल रहे हैं, यह तय नहीं किया जा सकता कि कनेक्शन पर कितना लोड पड़ेगा
  • एक और महत्वपूर्ण बात मोटर और कंप्रेसर के स्टार्ट होने का समय है
  • मोटर जैसे उपकरण शुरू होते समय सामान्य चलने की तुलना में अधिक करंट ले सकते हैं
  • इसी वजह से अगर उसी समय AC का कंप्रेसर भी चल जाए और घर में दूसरे भारी उपकरण चल रहे हों, तो सर्किट पर अचानक अधिक लोड पड़ सकता है
  • ऐसे में कमजोर वायरिंग पर असर पड़ सकता है या एमसीबी गिर सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ac fridge water motor - फोटो : AI Generated
क्या करें?
  • कोशिश करें कि फ्रिज, एसी और पानी की मोटर को एक साथ न चलाएं
  • जब पानी की मोटर चलाएं तो एसी को बंद किया जा सकता है
  • इसी तरह जब एसी चलाएं, तो पानी की मोटर चलने से बचना चाहिए
  • इससे होता ये है कि घर की वायरिंग, मीटर या एमसीबी पर लोड नहीं पड़ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें