Challan Wearing Helmet India: सड़क पर दोपहिया वाहन चलाते समय सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट पहनना सबसे जरूरी नियम माना जाता है। ज्यादातर लोगों का यह मानना होता है कि सिर पर हेलमेट होने पर ट्रैफिक पुलिस उनका चालान नहीं काट सकती है। लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है, क्योंकि कई बार हेलमेट पहनने के बाद भी लोगों का भारी-भरकम चालान कट जाता है।
मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों के अनुसार केवल हेलमेट पहनना काफी नहीं है, बल्कि उसका सही गुणवत्ता का होना और ठीक से बंधा होना भी अनिवार्य है। अगर आप ट्रैफिक नियमों की इन छोटी लेकिन अहम बातों को नजरअंदाज करते हैं, तो पुलिस आपका चालान काट सकती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि वे दो मुख्य कारण कौन से हैं।