Can You File Online TDR Counter Ticket: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के बीच अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या रेलवे स्टेशन के पीआरएस काउंटर से खरीदे गए टिकट पर ऑनलाइन टीडीआर दर्ज किया जा सकता है। भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, टिकट खरीदने के माध्यम के आधार पर ही रिफंड की प्रक्रिया तय होती है।
अगर आपने काउंटर से जाकर पेपर टिकट लिया है, तो उसका टीडीआर केवल स्टेशन काउंटर पर ही जमा होगा। वहीं, यदि आपने आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप से ऑनलाइन ई-टिकट बुक किया है, तो उसके लिए केवल ऑनलाइन ही टीडीआर दर्ज किया जा सकता है।