Can TTE Check Tickets of Sleeping Passengers?: भारतीय रेलवे से हर दिन करोड़ों लोग लंबी दूरी का सफर तय करते हैं। रात के समय यात्रियों की सहूलियत और सुकून भरी नींद के लिए रेलवे ने कुछ खास नियम बनाए हैं। अक्सर यात्रियों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या रात में सोते समय टीटीई आकर उनका टिकट चेक कर सकता है।
रेलवे के आधिकारिक नियमों के मुताबिक, रात के वक्त टीटीई को यात्रियों की नींद में खलल डालने की इजाजत नहीं होती है। हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियां ऐसी भी हैं जिनमें टीटीई रात में भी आपकी टिकट की जांच कर सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।