फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Shram Card: क्या छात्र भी बनवा सकते हैं अपना ई-श्रम कार्ड? यहां जान लें क्या कहता है नियम

Thu, 17 Mar 2022 10:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
क्या छात्र भी बनवा सकते हैं अपना ई-श्रम कार्ड? - फोटो : istock
देश में जब भी कोई नई योजना आती है, तो लोग उसका लाभ लेने के लिए उससे जुड़ते हैं। केंद्र और राज्य सरकारें कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, जिनका उद्धेश्य ये होता है कि इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा सके। ऐसी ही एक योजना केंद्र सरकार श्रम मंत्रालय के सहयोग से चला रही है, जिसका नाम ई-श्रम कार्ड योजना है। इस योजना का उद्धेश्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों को आर्थिक मदद के अलावा कई अन्य लाभ देने भी है। वहीं, इस योजना से काफी संख्या में लोग अब तक जुड़े हैं और अब भी लोग ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। वहीं, लोगों के मन में ये सवाल घूम रहा है कि क्या स्टूडेंट्स इस ई-श्रम कार्ड को बनवा सकते हैं या नहीं? अगर आप भी इसका जवाब जानना चाहते हैं, तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
क्या छात्र भी बनवा सकते हैं अपना ई-श्रम कार्ड? - फोटो : istock
मिलते हैं कई लाभ:-
  • हर महीने आर्थिक लाभ सीधे बैंक खाते में
  • 2 लाख रुपये का बीमा कवर
  • घर बनाने के लिए आर्थिक मदद
  • श्रम मंत्रालय की अन्य योजनाओं का लाभ आदि।
विज्ञापन

3 of 6
क्या छात्र भी बनवा सकते हैं अपना ई-श्रम कार्ड? - फोटो : istock
क्या कहता है नियम?
  • अगर आप जानना चाहते हैं कि इस कार्ड के लिए कौन आवेदन कर सकता है? तो सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक ई-श्रम कार्ड के लिए सिर्फ असंगठित क्षेत्र के कामगार, श्रमिक, कृषि श्रमिक और मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का गुजारा करने वाले लोग ही पंजीकरण करवा सकते हैं।

4 of 6
क्या छात्र भी बनवा सकते हैं अपना ई-श्रम कार्ड? - फोटो : istock
क्या छात्र कर सकते हैं आवेदन?
  • बात अगर छात्रों की करें, तो अगर कोई ऐसे स्टूडेंटस हैं जिनकी उम्र 16 साल या इससे ज्यादा है और ये अपनी पढ़ाई के साथ-साथ आजीविका के लिए विभिन्न प्रकार के असंगठित क्षेत्रों में काम करते हैं। ऐसे सभी छात्र अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
क्या छात्र भी बनवा सकते हैं अपना ई-श्रम कार्ड? - फोटो : istock
ऐसे करा सकते हैं पंजीकरण
  • अगर आप इस ई-श्रम कार्ड योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आप ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको इसके आधिकारिक पोर्टल https://register.eshram.gov.in/#/user/self पर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्या छात्र भी बनवा सकते हैं अपना ई-श्रम कार्ड? - फोटो : istock
ऑफलाइन भी करवा सकते हैं पंजीकरण
  • वहीं, आप ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर, पोस्ट ऑफिस, स्टेट सेवा केंद्र या डिजिटल सेवा केंद्रों पर जा सकते हैं। यहां से भी आप ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें