Difference Between Nominee And Legal Heir: जब भी हम बैंक में नया खाता खुलवाते हैं, फिक्स्ड डिपॉजिट कराते हैं या कोई जीवन बीमा पॉलिसी लेते हैं, तो फॉर्म में 'नॉमिनी' का नाम दर्ज करने को कहा जाता है। आम लोगों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या वे अपने परिवार के कानूनी वारिस (जैसे पति, पत्नी या बच्चे) के अलावा किसी तीसरे व्यक्ति या दोस्त को भी नॉमिनी बना सकते हैं?
कानून के मुताबिक, आप किसी भी व्यक्ति को अपना नॉमिनी बना सकते हैं। हालांकि ज्यादातर लोग नॉमिनी को ही संपत्ति का असली मालिक मान बैठते हैं, जो कि एक बहुत बड़ी गलतफहमी है। सरल शब्दों में समझें तो नॉमिनी कोई भी बन सकता है, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि वो ही उस धन का अंतिम मालिक है। आइए इस लेख में समझते हैं कि नॉमिनी और कानूनी वारिस के बीच क्या अंतर होता है।