Can Landlord Deduct Painting Cost Security Deposit: किराए का फ्लैट या मकान खाली करते समय सिक्योरिटी डिपॉजिट की वापसी को लेकर अक्सर मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद देखने को मिलता है। कई बार मकान मालिक नॉर्मल पेंट कराने के नाम पर किराएदार के जमा पैसों में से भारी-भरकम कटौती कर लेते हैं।
मगर कानून के अनुसार, समय के साथ घर में होने वाली सामान्य घिसावट या पेंट का पुराना होना पूरी तरह प्राकृतिक है। ऐसे में मकान मालिक सामान्यतौर पर अपनी मनमर्जी से पूरे घर की री-पेंटिंग का खर्च आपकी सिक्योरिटी डिपॉजिट से नहीं काट सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।