फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Rule: क्या मृत व्यक्ति के एटीएम कार्ड से पैसे निकालने पर जेल हो सकती है? नियम जान लें

Tue, 26 May 2026 08:10 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ATM Money Withdraw Rule: अगर आप भी बिना बैंक को जानकारी दिए अपने किसी मृत व्यक्ति के बैंक खाते से पैसे निकालते हैं, तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। इसके लिए बैंक के नियम पहले से तय है।
विज्ञापन
1 of 5
क्या मृत व्यक्ति के एटीएम से पैसे नहीं निकालने चाहिए? - फोटो : Amar Ujala AI
Can't Withdraw Money From A Deceased Person Bank Account: हम वैसे तो जब चाहें अपने पिता जी या माता जी के अकाउंट से एटीएम कार्ड के जरिए पैसे निकाल लेते हैं। कई मामलों में तो घर वाले खुद ही अपना एटीएम कार्ड दे देते हैं और पैसे निकालने को कहते हैं।

पर क्या आप जानते हैं कि अगर आपके किसी अपने का निधन हो जाता है तो आप उसके बैंक खाते से पैसे नहीं निकाल सकते? हालांकि, लोग ऐसा करते हैं, लेकिन कानूनन ये गलत है और बैंक को इस बारे में पता चलने पर आप पर एक्शन हो सकता है। चलिए जानते हैं ये नियम क्या है...
विज्ञापन

2 of 5
क्या मृत व्यक्ति के एटीएम से पैसे नहीं निकालने चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
क्या मृत व्यक्ति के बैंक अकाउंट से पैसे नहीं निकाल सकते?
  • नहीं, मृत व्यक्ति के डेबिट कार्ड के जरिए एटीएम मशीन से या यूपीआई से कोई पैसे नहीं निकाल सकता
  • नियमों के अनुसार, किसी व्यक्ति के निधन के बाद उसका बैंक खाता निष्क्रिय हो जाता है और इस पैसे पर सिर्फ कानूनी उत्तराधिकारी का ही हक होता है
विज्ञापन

3 of 5
क्या मृत व्यक्ति के एटीएम से पैसे नहीं निकालने चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
मृत व्यक्ति के बैंक अकाउंट से क्यों नहीं निकाल सकते पैसे?
  • जब कोई मृत हो जाता है तो उसका बैंक अकाउंट निष्क्रिय हो जाता है
  • ऐसे में हो सकता है कि मृत व्यक्ति किसी को अपना वारिस बनाकर गया हो
  • बैंक खाते में जो नॉमिनी होगा, कानूनी रूप से बैंक खाते में जमा पैसों पर उसी का हक होता है
  • इसलिए कोई और मृत व्यक्ति के बैंक खाते से पैसे नहीं निकाल सकता

4 of 5
क्या मृत व्यक्ति के एटीएम से पैसे नहीं निकालने चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
क्या नॉमिनी निकाल सकता है एटीएम से पैसे?
  • नहीं, बिना बैंक को जानकारी दिए नॉमिनी भी एटीएम से पैसे नहीं निकाल सकता है
  • नॉमिनी को भी बैंक में पहले अपनी जानकारी देनी होती है
  • फिर बैंक उसे वेरिफाई करता है और सबकुछ सही होने पर ही नॉमिनी पैसा निकाल सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या मृत व्यक्ति के एटीएम से पैसे नहीं निकालने चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
कैसे मिलेंगे मृत व्यक्ति के खाते में जमा पैसे?
  • जिस बैंक की ब्रांच में मृत व्यक्ति का खाता है, वहां जाएं
  • यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलकर फॉर्म भरें और मृत्यु प्रमाण पत्र लगाएं
  • साथ में नॉमिनी का आधार और बाकी दस्तावेज भी चाहिए हो सकते हैं
  • इसके बाद बैंक जानकारी वेरिफाई करता है और प्रोसेस पूरा करता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें