LPG Cylinder Safety: भारतीय घरों में रसोई गैस यानी एलपीजी सिलिंडर बहुत से किचन का एक अहम हिस्सा है, लेकिन इसकी सुरक्षा को लेकर छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। अक्सर लोग रसोई के किसी भी कोने या सीलन वाली जगह पर सिलिंडर रख देते हैं। सीलन और नमी के कारण सिलिंडर के निचले हिस्से पर धीरे-धीरे जंग लगने लगता है।
लगातार जंग लगने से लोहे की मजबूत बॉडी धातु की मोटाई खोने लगती है, जिससे सिलिंडर की दीवारें बेहद पतली और कमजोर हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि नमी के कारण सिलिंडर में कितना बड़ा खतरा हो सकता है और इससे बचाव के लिए किन सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है।