Scooter vs Bike Mileage: रोजमर्रा के सफर के लिए जब भी नया दोपहिया वाहन खरीदने की बात आती है, तो ज्यादातर लोगों के मन में माइलेज यानी एवरेज को लेकर बड़ा सवाल होता है। आमतौर पर माना जाता है कि स्कूटी की तुलना में बाइक ज्यादा माइलेज देती है, जो काफी हद तक सही भी है। हालांकि, कई लोग इस बात से अंजान रहते हैं कि आखिर दोनों के एवरेज में इतना अंतर क्यों होता है।
क्या यह फर्क सिर्फ चलाने के तरीके से आता है या इसके पीछे कोई तकनीकी वजह है? दरअसल, स्कूटी और बाइक के इंजन की बनावट, गियर सिस्टम और वजन में बड़ा अंतर होता है, जो सीधे तौर पर इनके ईंधन की खपत को प्रभावित करता है।