Cab AC Rules: भीषण गर्मी के इस मौसम में जब तापमान 45 डिग्री छू रहा है, ऐसे सफर करने के लिए कैब करना सबसे अच्छा विकल्प है। मगर अक्सर कई यात्रियों को यह शिकायत होती है कि बुकिंग के बावजूद कैब ड्राइवर गाड़ी का एसी चलाने से साफ मना कर देते हैं।
कुछ ड्राइवर सीएनजी महंगी होने या कंपनी की नई पॉलिसी का बहाना बनाते हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो आपको अपने अधिकारों और कैब कंपनियों के नियमों के बारे में जरूर जानना चाहिए।