Cheque Bounce RBI Rules: बिजनेस या निजी लेनदेन के लिए चेक का इस्तेमाल आज भी बड़े पैमाने पर किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपके खाते से बार-बार चेक बाउंस होता है, तो बैंक आपके खिलाफ सख्त कदम उठा सकता है? भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, खाते में पर्याप्त राशि न होना या दस्तखत मैच न करना चेक बाउंस होने का मुख्य कारण बनता है।
हालांकि, सिर्फ एक बार गलती होने पर बैंक तुरंत खाता फ्रीज नहीं करता, लेकिन बार-बार यह लापरवाही दोहराने पर बैंक आपकी चेक बुक सुविधा बंद कर सकता है और गंभीर मामलों में आपके अकाउंट के संचालन पर भी रोक लगा सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि आरबीआई के इस बारे में क्या दिशा-निर्देश हैं।