Mountain Downhill Driving Safety Tips: मैदानी इलाकों में गाड़ी चलाना और पहाड़ों की ढलानों पर ड्राइविंग करने के नियमों में बहुत बड़ा अंतर होता है। जब लोग पहाड़ों से नीचे की ओर उतरते हैं, तो गाड़ी की रफ्तार को कंट्रोल करने के लिए वे लगातार ब्रेक पेडल को दबाकर रखते हैं। देखने में यह तरीका सुरक्षित और आसान लग सकता है, लेकिन विज्ञान और सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह बेहद खतरनाक हो सकता है।
लगातार ब्रेक दबाए रखने से ब्रेक सिस्टम में अत्यधिक गर्मी पैदा होती है, जिससे अचानक ब्रेक पूरी तरह काम करना बंद कर देते हैं और गंभीर दुर्घटना हो सकती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि ढलान पर यह गलती क्यों भारी पड़ती है और सही तरीका क्या है।