Property Buying Guide India: जीवनभर की गाढ़ी कमाई लगाकर जब कोई आम इंसान अपने सपनों का घर, फ्लैट या जमीन खरीदता है, तो धोखाधड़ी का डर हमेशा रहता है। हम सभी जानते हैं कि आजकल प्रॉपर्टी के नाम पर फर्जीवाड़े बहुत बढ़ गए हैं, जहां कुछ मामलों में एक ही जमीन कई लोगों को बेच दी जाती है, वहीं कुछ में फर्जी कागज के आधार विवादित जमीनों को भी बेच दिया जा सकता है।
ऐसे धोखे और कोर्ट-कचहरी के चक्कर से बचने के लिए जरूरी है कि आप पैसे देने से पहले कागजातों की बारीकी से जांच कर लें। आइए इस लेख में समझते हैं कि प्रॉपर्टी खरीदते समय किन 4 सबसे महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों को देखना अनिवार्य होता है।