फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: कम निवेश में होगा मोटा मुनाफा, इस बिजनेस को शुरू करने पर सरकार दे रही 90 प्रतिशत तक सब्सिडी

Sun, 02 Oct 2022 11:23 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Business Ideas - फोटो : Istock
Business Ideas: अगर आप किसी नए बिजनेस को शुरू करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही खास बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। इस व्यापार को शुरू करने में आपकी काफी कम लागत आएगी। वहीं इसमें पैसा कमाने की काफी ज्यादा संभावना है। इसमें आपको बकरी पालन करना है। देश भर में कई लोग बकरी पालन के जरिए अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। बकरी पालन का व्यापार शुरू करके आप हर महीने शानदार कमाई कर सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको सरकार की तरफ से सब्सिडी भी मिल रही है। देश में छोटे और सीमांत किसान अतिरिक्त कमाई के लिए पशुपालान करते हैं। ऐसे में उनके लिए ये व्यवसाय एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Business Ideas - फोटो : Istock
बकरी पालन एक वाणिज्यिक व्यापार है। देश की अर्थव्यवस्था में इसका एक बड़ा योगदान है। इसको शुरू करने पर केंद्र सरकार 35 फीसदी की सब्सिडी दे रही है। इसके अलावा कई राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर बकरी पालन को शुरू करने पर लोगों को अच्छी खासी सब्सिडी मुहैया कराती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Business Ideas - फोटो : Istock
हरियाणा सरकार बकरी पालन का व्यवसाय शुरू करने पर लोगों को 90 फीसदी तक की सब्सिडी दे रही है। अगर आप इस बिजनेस को शुरू करने चाहते हैं और आपके पास पैसे नहीं हैं। ऐसे में आप बैंक से लोन लेकर बकरी पालन को शुरू कर सकते हैं। 

4 of 5
Business Ideas - फोटो : Istock
बकरी पालन को शुरू करने में आपकी काफी कम लागत आएगी। बकरियां दूसरे पशुओं के मुकाबले काफी कम मात्रा में आहार का सेवन करती हैं। ऐसे में आपका काफी कम खर्चा इसमें आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Business Ideas - फोटो : Istock
बकरी के दूध से लेकर मांस की काफी मांग बाजारों में है। ऐसे में आप इन्हें बेचकर हर महीने अपनी शानदार कमाई कर सकते हैं। अगर आप अच्छे स्तर पर इस व्यवसाय को शूरू करते हैं। ऐसे में आप हर महीने बकरी पालन के जरिए 2 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें