फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: पांच हजार रुपये का निवेश करके शुरू करें यह खास बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

Wed, 23 Nov 2022 05:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Business Ideas - फोटो : istock
Business Ideas: देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो अपनी नौकरी से तंग होकर किसी नए बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं। हालांकि, जानकारी के अभाव और रिस्क लेने की क्षमता न हो पाने के कारण उनके बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग एक साकार रूप नहीं ले पाती है। अगर आप भी किसी नए बिजनेस को शुरू करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार व्यवसाय के बारे में बताने वाले हैं। अगर आप इस बिजनेस को योजनाबद्ध ढंग से शुरू करते हैं। इस स्थिति में आपके सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। ये व्यापार कुल्हड़ से जुड़ा हुआ है। देश में कई लोग कुल्हड़ के बिजनेस से अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन या किन्हीं चाय की दुकानों पर लोग कुल्हड़ में चाय पीना काफी पसंद करते हैं। ऐसे में कुल्हड़ की काफी मांग है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Business Ideas - फोटो : Istock
कुल्हड़ का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको ज्यादा पैसों को निवेश करने की जरूरत नहीं होगी। आप पांच हजार रुपये इन्वेस्ट करके इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Business Ideas - फोटो : Istock
चाय का कुल्हड़ बाजारों में काफी किफायती दरों पर बिकता है। चाय का कुल्हड़ का भाव 50 रुपये सैकड़े के आस पास रहता है। वहीं बात अगर लस्सी के कुल्हड़ की करें, तो उसका भाव 150 रुपये सैकड़ा होता है। वहीं प्याली 100 रुपये सैकड़े में आसानी से मिल जाती है। 

4 of 5
Business Ideas - फोटो : Istock
देश में कुल्हड़ को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार कुम्हार सशक्तिकरण योजना का संचालन भी कर रही है। इस योजना के तहत सरकार गरीब कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चॉक दे रही है। इसकी मदद से कुम्हार अपने घरों में मिट्टी के कुल्हड़ को बनाकर उसे बाजारों में बेच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Business Ideas - फोटो : iStock
अगर आप रोजाना कुल्हड़ बनाकर अच्छी खासी बिक्री कर लेते हैं। ऐसे में आप इस व्यवसाय के जरिए रोजाना एक हजार रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इस स्थिति में आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें