अगर आप किसान हैं और खेती के अलावा कोई फायदे वाला बिजनेस करना चाहते हैं तो ये आपके काम की खबर है। भारत में किसान अब खेती के साथ-साथ कृषि से जुड़े कुछ अन्य व्यवसायों की तरफ रुख कर रहे हैं और अच्छा खासा मुनाफा भी कमा रहे हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन व्यवसाय की लिस्ट निकाल कर लाए हैं, जिसे आप कम लागत में ही शुरू करके अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन व्यवसायों के बारे में...
मुर्गी पालन
- आजकल अंडे और चिकन की मांग बाजार में खूब बढ़ रही है। ऐसे में मुर्गी पालन का बिजनेस आपके लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है। सरकार भी कई योजनाओं के माध्यम से किसानों को इस बिजनेस के लिए सब्सिडी और बैंकों से सस्ते रेट पर लोन लेने की सुविधा उपलब्ध करवाती है। आप चाहे तो कृषि के साथ ये बिजनेस शुरू कर सकते हैं।